फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jeweller arrested for raping a woman

Moradabad News: महिला से दुष्कर्म में आरोपी सराफ गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Jeweller arrested for raping a woman
अगवानपुर। नगर के एक मोहल्ले में महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सराफ शान को पुलिस से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की शाम पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें महिला ने बताया कि अगवानपुर तातारपुर निवासी शान की घास मंडी में सोने चांदी के जेवर की दुकान है। सराफ शान ने करीब डेढ़ माह पहले किसी के जरिए उसका नंबर ले लिया था। इसके बाद आरोपी ने महिला से बातचीत शुरू कर दी थी। 28 फरवरी को महिला नगर के बाजार में सामान खरीदने गई थी। आरोपी ने उसे देख लिया और फोन कर दुकान पर बुला लिया। जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी शान को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार की शाम उसे कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed