फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   JD itself reversed its order within 15 days

Moradabad News: 15 दिन में जेडी ने ही पलट दिया अपना आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
JD itself reversed its order within 15 days
मुरादाबाद।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादश मंडल ने विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों का विद्यालय समय में स्कूल में प्रवेश को लेकर दिए गए आदेश को निरस्त कर दिया है। जेडी का कहना है कि शिकायतकर्ता और प्रबंधक महासभा से माध्यमिक शिक्षा परिषद की नियमावली के साक्ष्य मांगे गए हैं, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

चार दिसंबर को संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादश मंडल मनोज कुमार द्विवेदी ने मंडल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी किया था। उसमें आदेश दिया था कि पूर्व सदस्य विधान परिषद उप्र और बिलासपुर (रामपुर) निवासी रामबाबू शास्त्री की शिकायत पर प्रत्येक विद्यालय के प्रबंधक को यदि आवश्यक न हो तो विद्यालय समय में वह स्वयं या प्रबंध समिति के किसी भी सदस्य को विद्यालय में प्रवेश न करने देने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में मंगलवार को अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आपत्ति व्यक्त की तो जेडी ने चार दिसंबर के निर्देश को निरस्त कर दिया। इस संबंध में मनोज कुमार द्विवेदी का कहना है कि रामबाबू शास्त्री ने शिकायत की थी कि कुछ प्रबंधक विद्यालय समय में स्कूल में आकर शिक्षण कार्य को बाधित कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने संबंधित विद्यालयों के नाम नहीं लिखे थे। हमने इसी शिकायत के आधार पर आदेश दिया था। बाद में जब माध्यमिक शिक्षा परिषद की नियमावली में प्रबंधकों के विद्यालय समय में प्रवेश को लेकर दिशा-निर्देश देखे गए तो उनके विद्यालय आने या न आने के संबंध में कुछ नहीं दिया है। इसलिए कुछ प्रबंधकों की वजह से मंडल के सभी प्रबंधकों को प्रताड़ित नहीं किया जा सकता है। शिकायतकर्ता से संबंधित विद्यालयों के नाम मांगे गए हैं और नियमावली के दिशा-निर्देशों के साक्ष्य देने को कहा है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed