फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jayaprada wins Rampur Lok Sabha seat despite opposition from Azam Khan

कहानी चुनाव की: आजम के विरोध के बाद भी रामपुर में चला था जयाप्रदा का जादू, भारी वोटों से हासिल की थी जीत

Fri, 22 Mar 2024 02:12 PM IST
शाहरुख खान मोहित सक्सेना, अमर उजाला, रामपुर
मोहित सक्सेना, अमर उजाला, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 22 Mar 2024 02:12 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खां के विरोध के बाद भी रामपुर में जयाप्रदा का जादू चला था। विरोध के बाद भी जयाप्रदा ने भारी मतों से जीत हासिल की थी। कांग्रेस की नूरबानो को मात दी थी।

विज्ञापन
Jayaprada wins Rampur Lok Sabha seat despite opposition from Azam Khan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुपहले पर्दे से सियासत के मैदान में उतरीं जयाप्रदा का जादू रामपुर में सपा नेता आजम खां के विरोध के बाद भी खूब चला। उन्होंने आजम खां के विरोध के बाद भी न सपा सिर्फ सपा से टिकट हासिल किया बल्कि जोरदार जीत भी हासिल की।
विज्ञापन


जयाप्रदा फिल्मी जगत का एक जाना माना नाम हैं। 2004 में समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में फिल्म स्टार जयाप्रदा को चुनाव मैदान में उतारा। उस वक्त सपा नेता आजम खां का खूब साथ मिला। पहली दफा सपा नेता आजम खां की बदौलत और अपने स्टारडम की बदौलत जयाप्रदा ने 2004 का चुनाव 85474 वोट से जीत लिया था। 
विज्ञापन


इस कार्यकाल के बाद जब 2009 का वक्त आया तो समय के साथ जयाप्रदा और आजम खां के रिश्तों में खटास आ गई। रिश्तों में खटास इतनी बढ़ी कि 2009 के चुनाव में सपा नेता आजम खां ने जयाप्रदा की उम्मीदवारी का खुलकर विरोध भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता अमर सिंह की करीबी मानी जाने वाली जयाप्रदा को आखिरकार टिकट मिल गया। आजम ने जयाप्रदा का खुलकर विरोध किया। इसके बाद भी जयाप्रदा लगातार दूसरी दफा संसद पहुंचने में कामयाब हो गईं। उन्होंने अपनी निकटतम प्रत्याशी पूर्व सांसद बेगम नूरबानो को करीब 30 हजार वोटों के अंतर से हरा दिया।
 

जयाप्रदा को जीत दिलाने के लिए दिग्गजों ने झोंकी थी ताकत
रामपुर सीट से सपा नेता आजम खां के विरोध के बाद भी जयाप्रदा 2009 के चुनाव में यूं ही नहीं जीतीं। उनको जिताने के लिए जयाप्रदा के करीबी माने जाने वाले सपा नेता ठाकुर अमर सिंह, सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पूरी ताकत लगा दी। 

 

एक ओर जहां सपा से जुड़े बड़े नेताओं ने जयाप्रदा को जिताने के लिए मजबूत प्लानिंग तैयार की,वहीं जयाप्रदा ने अपने सहयोगी सितारों का जमघट भी रामपुर में लगा दिया था। इन सब प्रयासों का नतीजा यह हुआ कि जयाप्रदा ने यह मुकाबला शानदार तरीके से जीता।

भाजपा के वोट बैंक में भी लगाई थी सेंध
रामपुर। 2009 के चुनाव में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली फिल्म स्टार जयाप्रदा ने जहां सपा नेता आजम खां को चुनौती देकर अपनी नैया पार लगाई वहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के वोट बैंक में सेंध लगा दी। भाजपा के प्रत्याशी मुख्तार अब्बास नकवी थे। नकवी को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था।
 

यह रहे वर्ष 2004 के परिणाम
प्रत्याशी       पार्टी          वोट
जयाप्रदा      सपा          289390
नूरबानो      कांग्रेस       203916

 

यह रहे 2009 के परिणाम
प्रत्याशी         पार्टी          वोट
जयाप्रदा        सपा         230724
नूरबानो-     कांग्रेस       199793
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed