फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jayaprada did not appear in court, bailable warrant issued

Moradabad News: अदालत में पेश नहीं हुईं जयाप्रदा, जमानती वारंट जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Jayaprada did not appear in court, bailable warrant issued
मुरादाबाद। आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश नहीं हुईं। अदालत ने दोबारा जमानती वारंट जारी करते हुए उन्हें 29 अगस्त को अदालत में हाजिर होने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


2019 में लोकसभा चुनाव के बाद कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में समाजवादी पार्टी ने सम्मान समारोह आयोजित किया था। आरोप है कि कार्यक्रम में रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुकदमे की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनिंदर सिंह की अदालत में हुई। मामले में जयाप्रदा को अदालत में हाजिर होकर बयान दर्ज कराने थे। उनके अधिवक्ता अभिषेक भटनागर ने जयाप्रदा की ओर से स्थगन प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। इसमें कहा गया कि जयाप्रदा की तबीयत खराब है और उनका इलाज चल रहा है। कोर्ट में मेडिकल रिपोर्ट भी पेश की गई। बता दें कि इस मामले में जयाप्रदा एक बार भी अदालत में पेश नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed