फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jayantipur Outpost In-charge and 17 police personnel transferred to Police Lines.

Moradabad News: जयंतीपुर चौकी इंचार्ज और 17 पुलिस कर्मी लाइनहाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Jayantipur Outpost In-charge and 17 police personnel transferred to Police Lines.
मुरादाबाद। मझोला के लाइन पार और जयंतीपुर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री होने और काम में लापरवाही की शिकायत मिलने पर एसएसपी सतपाल अंतिल ने जयंतीपुर चौकी इंचार्ज अरुण वर्मा और 17 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। फकीपुरा चौकी इंचार्ज अनुज कुमार को जयंतीपुर चौकी इंचार्ज बनाया है जबकि पुलिस लाइन से 17 नए पुलिस कर्मियों को मझोला थाने भेजा गया है।
विज्ञापन

मझोला थाने और उसे जुड़ चौकियों पर तैनात पुलिस कर्मियों की लगातार शिकायतें एसएसपी के पास पहुंच रही थीं। उन्होंने सीओ सिविल लाइंस से इस मामले की जांच कराई। जांच में पुलिस कर्मियों के काम में लापरवाही और क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री कराए जाने की बात सामने आई। मझोला थाने की जयंतीपुर चौकी के प्रभारी अरुण वर्मा, मझोला थाने के हेड कांस्टेबल अमित कुमार, मोहित शर्मा, प्रमोद शर्मा, मो. हसन, दिनेश कुमार, मो.असलम, संदीप कुमार , नीरज कुमार, सिपाही दिनेश कुमार, जितेंद्र कुमार, अंजू कुमार, सागर कुमार, नितिन कुमार, रविंद्र यादव, शुभम मलिक, अजय कुमार और भूपेंद्र सिंह को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है। यह पुलिस कर्मी जयंतीपुर, रामतलैया और टीपी नगर चौकी में थी। इन पुलिस कर्मियों के स्थान पर पुलिस लाइन से हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, अमित कुमार, गौरव कुमार, राजू कुमार, विरेंद्र कुमार, मोरपाल, नरेंद्रपाल सिंह, संजीव कुमार, दिनेश कुमार, नसीम, संदीप कुमार, अजय कुमार, सुशील, अवधेश कुमार, नागेश और सिपाही योगेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार को मझोला थाने में भेजा है। सिविल लाइंस थाने की फकीरपुरा चौकी में तैनात एसआई अनुज कुमार को जयंतीपुर चौकी प्रभारी बनाया है। पुलिस लाइन से एसआई अनुभव सिंह को फकीरपुरा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed