फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jaya Prada targets Azam khan over Rama Devi remarks

जयाप्रदा बोलीं- आजम नहीं जानते राखी के रिश्ते का मोल, महिलाओं पर टिप्पणी करना आदत

Sat, 27 Jul 2019 02:23 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 27 Jul 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
Jaya Prada targets Azam khan over Rama Devi remarks
जया प्रदा और आजम खान - फोटो : Social Media

संसद में आजम खां के विवादस्पद बोल पर पूर्व सांसद जयाप्रदा ने उन पर तीखा हमला बोला है। जयाप्रदा ने कहा है कि आजम खां के लिए महिलाओं पर टिप्पणी करना कोई नई बात नहीं है। वह आदत से मजबूर हैं। संसद में एक महिला सांसद के प्रति टिप्पणी करना बहुत की निंदनीय है। आजम की लोकसभा की सदस्यता रद्द होनी चाहिए। 

विज्ञापन


जयाप्रदा ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा है कि मेरे खिलाफ भी आजम खां ने कई बार टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता क्या होता है यह आजम को पता ही नहीं है। राखी के रिश्ते का मोल भी आजम नहीं जानते हैं।
विज्ञापन


जयाप्रदा ने कहा कि आजम खां एक बदजुबान और एक अस्वस्थ मस्तिष्क के व्यक्ति हैं। यह कब क्या कह दें, कुछ नहीं पता। आजम खां सदन को रामपुर समझते हैं, जिस तरह रामपुर में मुझे और अन्य महिलाओं के प्रति टिप्पणी करते हैं वैसी ही हरकत सदन में भी कर रहे हैं। आजम को यह मालूम नहीं है कि लोकसभा एक मंदिर है, जहां जनता की समस्याओं को रखा जाता है। आजम खां ने एक महिला पर टिप्पणी करते सारी महिलाओं का अपमान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि मैं उम्मीद करती हूं और मांग करती हूं कि सदन में एक महिला के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में आजम खां पर कार्रवाई होनी चाहिए। उनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए। सदन का अपमान करने वाले को सदन से बाहर होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed