फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jaya Kishori will connect the city with spirituality tomorrow

Moradabad News: कल शहर को आध्यात्म से जोड़ेंगी जया किशोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Jaya Kishori will connect the city with spirituality tomorrow
मुरादाबाद। जीवांजलि कार्यक्रम के तहत सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता जया किशोरी के विशेष आध्यात्मिक सत्र में महज एक दिन शेष है। रविवार 24 अगस्त को जया किशोरी शहर के शिक्षकों, युवाओं, समाजसेवियों आदि को आध्यात्म से जोड़ेंगी। बतौर यूथ आइकन वह बताएंगी कि किस तरह आध्यात्म से जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

अमर उजाला और बृजलाल किशनलाल ज्वैलर्स की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार की शाम पांच बजे पंचायत भवन सभागार में जुटने के लिए शहर के लोग उत्साहित हैं। जया किशोरी ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम को लेकर अपनी एक वीडियो भी साझा की है, जोकि उन्हें फॉलोअर्स में तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन

00

कार्यक्रम के प्रायोजक
इस आध्यात्मिक सत्र के मुख्य प्रायोजक बृजलाल किशनलाल ज्वैलर्स मंडी चौक मुरादाबाद हैं। इसके अतिरिक्त विशेष सहयोगी के रूप में रॉयल इंडिया एक्सपोर्ट, मुरादाबाद, डीएमआर हॉस्पिटल सिविल लाइंस, पीएमएस स्कूल सिविल लाइंस, शिरडी साईं पब्लिक स्कूल साईं नगर कांठ रोड, लोहिया वर्ल्डस्पेस नया मुरादाबाद एवं डिजाइनको लाकड़ी फाजलपुर दिल्ली रोड, अनुष्का हॉस्पिटल कांठ रोड, होटल होलीडे रेजिडेंसी (5 स्टार डीलक्स) दिल्ली रोड, अवनी श्री इंफ्रा बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड मुरादाबाद कार्यक्रम से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



00
यह आध्यात्मिक सत्र युवाओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह आयोजन जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती को बढ़ाने का अद्भुत अवसर प्रदान करेगा। समाज में प्रेरणा का संचार करने के लिए यह सराहनीय पहल है।


- अर्चना अग्रवाल, बृजलाल किशनलाल ज्वेलर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स, मंडी चौक
00



जया किशोरी द्वारा आध्यात्मिक सत्र अमर उजाला की ओर से युवाओं के लिए एक अनमोल तोहफा है। यह कार्यक्रम जीवन में नए दृष्टिकोण, आत्मिक संतुलन और प्रेरणा का संचार करेगा। समाज में नई सोच और सकारात्मकता लाने की दिशा में अत्यंत प्रशंसनीय है।
- पीयूष लोहिया, निदेशक, लोहिया वर्ल्डस्पेस, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed