{"_id":"63ec9f691df8f62ef10b1d73","slug":"javed-khan-left-amroha-at-the-age-of-seven-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय करने वाले जावेद खान का जानिए अमरोहा से क्या है रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय करने वाले जावेद खान का जानिए अमरोहा से क्या है रिश्ता
Wed, 15 Feb 2023 02:33 PM IST
ranjeett ranjeett
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
Published by: ranjeett ranjeett
Updated Wed, 15 Feb 2023 02:33 PM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। पचास साल में 150 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय करने वाले जावेद खान अमरोही का जन्म साल 1953 में शहर के मोहल्ला कटकुई (फूलों वाली गली) स्थित मकान में हुआ था। पिता डॉ. आफताब अहमद खान यूनानी चिकित्सक थे।
मां अदीबा गृहिणी थीं। उन्होंने शुरुआती शिक्षा शहर में मरकज-ए-तालीम और हिंदू इंटर कॉलेज से हासिल की थी। इसके बाद साल 1960 में लगभग सात साल की उम्र में वह परिवार संग दिल्ली चले गए। वहां से मुंबई पहुंचे और 1970 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद मायानगरी में उनकी कामयाबी का सितारा लगातार अर्श पर चमकता रहा।
दिल्ली के बल्लीमारान में भी उनके रिश्तेदार मौजूद हैं। अमरोहा के मोहल्ला कटकुई में भी उनके रिश्तेदार रहते हैं। वह किसी न किसी मौके पर अमरोहा आते रहते थे।
विज्ञापन
आखिरी बार 2017 में आए थे अमरोहा
जावेद खान अमरोही वर्ष 2017 में आखिरी बार अमरोहा आए थे। इस दौरान वह अपने रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल हुए थे, जबकि पहले साल 1991 में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति इमरान खान के रिश्ते के भाई के साथ अमरोहा आए थे। उनके रिश्तेदार फरहान खान ने बताया कि इस दौरान कैलसा रोड से सटे गांव अहरोई के पास एक बाग में लंच पार्टी हुई थी, जिसमें अमरोहा में रहने वाले सभी रिश्तेदारों को भी बुलाया गया था। यहां जावेद खान अमरोही ने सभी के साथ फोटो खिंचवाए थे। संवाद