{"_id":"5d488d428ebc3e6d0b74e043","slug":"jauhar-university-hospital-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः बंद मिला जौहर यूनिवर्सिटी का अस्पताल, नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः बंद मिला जौहर यूनिवर्सिटी का अस्पताल, नोटिस चस्पा
Tue, 06 Aug 2019 01:40 AM IST
Vikas Kumar
यूपी डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 06 Aug 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
नोटिस चिपकाते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौहर यूनिवर्सिटी में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की अनुमति प्रदान करने के लिए महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, लखनऊ के निर्देश पर पांच सदस्यीय टीम रामपुर पहुंची। स्थलीय निरीक्षण के लिए टीम जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची तो पूरा कैंपस, अस्पताल और रजिस्ट्रार कार्यालय बंद मिला। किसी कर्मचारी के नहीं मिलने पर टीम ने नोटिस चस्पा कर दिया।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद मोहम्मद आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी है। उनकी योजना यहां मेडिकल कॉलेज भी खोलने की है। इसके लिए उन्होंने जौहर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिक साइंस शुरू कर भी दिया था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने के लिए अनुमति मांगी थी। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण ने इंस्टीट्यूट के स्थलीय निरीक्षण के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन कर दिया था।
विज्ञापन
टीम के सदस्य सोमवार को राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में इंस्टीट्यूट के स्थलीय निरीक्षण के लिए रामपुर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल और रजिस्ट्रार का कार्यालय बंद मिला। अस्पताल के सभी कमरों में ताले लगे थे। गार्ड फिरासत खां मौके पर थे, लेकिन वह कुछ जानकारी नहीं दे सके। उन्हें टीम साथ ले आई थी, जिसके बाद वापस भेज दिया।
विज्ञापन
इस पर टीम वापस आ गई और नोटिस जारी कर दिया, लेकिन यूनिवर्सिटी में किसी ने नोटिस रिसीव नहीं किया, इसके बाद टीम अधिकारियों के साथ दोबारा इंस्टीट्यूट पहुंच गई और नोटिस चस्पा कर दिया।
आजम खां ने पहले कर दिया था अस्पताल बंद करने का एलान
जौहर यूनिवर्सिटी के चांसलर आजम खां ने कुछ दिन पहले यह एलान किया था कि उन्होंने मेडिकल इंस्टीट्यूट और अस्पताल बंद कर दिया है। उनका आरोप है कि पुलिस ने जौहर विवि में जो छापेमारी की थी उस दौरान अस्पताल के सारे कीमती उपकरण भी गायब कर दिए गए हैं।