फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jat society should get educated and organized to move forward: Bhupendra

आगे बढ़ने के लिए शिक्षित और संगठित हो जाट समाज : भूपेंद्र

Wed, 26 Mar 2025 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 26 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Jat society should get educated and organized to move forward: Bhupendra
कांठ। मंगलवार को छजलैट के भीकनपुर में भारत वर्षीय जाट महासभा के द्वारा आयोजित किए गए होली मिलन समारोह में एक-दूसरे को होली के त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जाट समाज से संगठित और शिक्षित होकर आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि वहीं समाज तरक्की करता है जो संगठित और शिक्षित होता है। समारोह में पूर्व मंत्री सरदार सिंह, कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी वीरभान सिंह, कार्यक्रम आयोजक अनिल चौधरी, चौधरी अनिल कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, राहुल सिद्दू, रामभरोसे सिंह, भयराज सिंह, चौधरी ऋषिपाल सिंह, रिटायर्ड सीओ लखपत सिंह, डॉ. नौ सिंह आदि वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, नशे की लत को त्यागने, अंतरजातीय विवाह से परहेज रखने, छोटे-छोटे विवादों को सुलह समझौते से निपटाने, युवाओं को जाट समाज का इतिहास और संस्कृति के बारे में बताते की अपील की गई। जाटों ने नारी सशक्तिकरण और राजनैतिक भागेदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। साथ ही जाट समाज की घटती जन संख्या पर चिंता व्यक्त की। कहा गया कि अधिकांश जाट बिरादरी कृषि कार्य पर आधारित है, लेकिन आज फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। जमीनें घट रही हैं, ऐसे में सहरोजगार अपनाने की भी आवश्यकता है। इस दौरान जाटों ने केंद्र में आरक्षण दिए जाने की मांग भी जोरदार ढंग से उठाई, कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने केंद्र में आरक्षण का वायदा किया था, लेकिन इसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

30 मार्च को सिसौली में प्रस्तावित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भागेदारी पर जोर दिया गया। अध्यक्षता पूर्व मंत्री सरदार सिंह और संचालन विक्की चौधरी व देवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर अरविंद चौधरी, राजवर्धन सिंह, हुक्म सिंह, सोमवीर सिंह, विक्रांत सिंह, सुशील चौधरी, हरवीर सिंह, मानवेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, आशु बालियान, संजय ढाका, बाबू सिंह, गजेंद्र चौधरी, अनिल चौधरी, नरेश चौधरी, वीरपाल सिंह, चौधरी विजयपाल सिंह, आनंद पाल सिंह, राजवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, ज्योति चौधरी, सुनीता चौधरी, आंचल चौधरी, बंटी चौधरी आदि के साथ ही अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, उत्तराखंड आदि स्थानों से भी जाट बिरादगी के लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed