फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   janta pas, officer fail

जनता पास, मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अधिकारी हुए फेल

Thu, 30 Nov 2017 12:45 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Nov 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
janta pas, officer fail
मतदाता - फोटो : SELF
 मतदान सबका अधिकार है। इस वजह से सभी मतदाताओं को निकाय चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक करने को अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इसका असर भी बुधवार को दिखाई दिया, मतदान के वक्त पोलिंग बूथों पर शहर के कोने-कोने से हर वर्ग का व्यक्ति मतदान करने के लिए अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचा लेकिन वहां पर कुछ मतदाताओं की सूची से मतदाताओं के नाम गायब मिलने पर तो कुछ के नाम सूची में गलत होने के कारण मायूसी झेलनी पड़ी। इससे उनके हौसले टूट गए, जिसका जिम्मेदार मतदाताओं ने जिम्मेदारअधिकारियों को ठहराया है।

बुधवार की सुबह हुई तो अपने पसंद का प्रत्याशी चुनने के लिए सर्दी होेने के बावजूद युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सहित अन्य लोग घरों से बाहर निकले। लोगों ने सोचा था कि वह अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट देकर विजयी बनाएंगे, जिससे कि न केवल उनको गंदगी, टूटी सड़क, नालियों की सफाई, शिक्षा के प्रबंध, जाम सहित अन्य समस्याओं से उन्हें छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन


इसके साथी मतदाताओं का मन निकाय चुनाव में मत प्रतिशत को बढ़ाना था, जिससे की मुरादाबाद का नाम भी मतदान के लिए जागरूक शहरों की सूची में शामिल हो सके। इन वजहों से बुधवार सुबह जब मतदान करने के लिए लोग पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो वह बेहद खुश नजर आए लेकिन बड़ी संख्या में मतदाताओं की खुशी को अधिकारियों की नाकामी ने ज्यादा देर तक उनके चेहरे पर टिकने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं को जैसे ही उन्हें मतदाता सूची से अपना नाम गायब होने की जानकारी मिली तो उनके चेहरे पर मायूसी छा गई, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को कोसा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed