फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Janata team defeated Chandausi by 62 runs

Moradabad News: जनेटा की टीम ने चंदौसी को 62 रनों से हराया

Mon, 13 Jan 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 13 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Janata team defeated Chandausi by 62 runs
बिलारी। ग्राम जरगांव के खेल मैदान पर रविवार की दोपहर न्यू सुपर क्रिकेट टूर्नामेंट का एक मैच खेला गया। जनेटा की क्रिकेट टीम ने चंदौसी की क्रिकेट टीम को 62 रनाें से हरा दिया।
विज्ञापन

जनेटा की क्रिकेट टीम के कप्तान जुबेर अली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जनेटा के बल्लेबाजों ने शुरू से ही ठोस बल्लेबाजी की और निर्धारित 16 ओवर में एक विकेट खोकर 164 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जनेटा की टीम के ऑलराउंडर रोहित ने अपनी टीम के लिए नॉट आउट रहते हुए 100 रन बनाए और बाद में तेज गेंदबाजी करते हुए चंदौसी की टीम के तीन खिलाड़ियों को आउट किया।
विज्ञापन

जवाब में विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदौसी की क्रिकेट टीम के सभी बल्लेबाज 12वें ओवर में 102 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसी स्थिति में जनेटा की टीम ने 62 रनों के अंतर से क्रिकेट मैच जीत लिया। ऑलरांउडर प्रदर्शन करने वाले जनेटा की टीम के खिलाड़ी रोहित को आयोजकों द्वारा मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। मैच के अंपायर हंसपाल मीना और निशांत चौधरी रहे। आयोजन में नितिन सागर, राहुल सागर, लकी सागर, अंकित राघव, राहुल राघव, सौरभ राघव आदि का सहयोग रहा। एसडीएम बिलारी विनय कुमार सिंह ने फीता काटकर और स्वयं बल्लेबाजी कर मैच का उद्घाटन किया। एसडीएम ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय के बाद आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल में ऐसे टूर्नामेंटों के आयोजन से छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed