फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   jam on hiway

हाईवे पर लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
jam on hiway
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। मुरादाबाद-लखनऊ हाईवे पर रविवार दोपहर अचानक वाहनों की रफ्तार थम गई। मूंढापांडे के सिहोराबाजे में एक लेन में सड़क मरम्मत और दूसरी लेन में ट्रक के खराब होने से हाईवे पर तीन घंटे जाम लग गया। इसके चलते 15 किमी तक वाहनों की कतार लग गई। काफी मशक्कत के बाद शाम छह बजे के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव सिहोराबाजे के पास हाईवे पर रामपुर से मुरादाबाद आने वाली लेन में रविवार को सड़क मरम्मत का काम चल रहा था। इस लेन को बंद कर मुरादाबाद से रामपुर जाने वाली लेन से वाहनों को गुजारा जा रहा था। दोपहर तीन बजे के करीब चालू लेन में सिहोराबाजे के पास ही एक ट्रक खराब हो गया है। इसके चलते वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। देखते ही देखते रामपुर से दलपतपुर तक करीब 15 किमी लंबा जाम लग गया। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों में फंसे यात्री गर्मी से बिलबिला उठे। करीब तीन घंटे लोग जाम में फंसे रहे। इस बीच सीओ हाईवे देश दीपक और एसओ हिमांशु चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हाईवे पर आडे़ तिरछे खड़े वाहनों को हटवाया। काफी मशक्कत कर एक लेने को चालू कराया। करीब छह बजे ट्रैफिक सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed