फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jai Shri Ram slogans raised during the swearing-in ceremony of the declared accused, Congressmen walk out

Moradabad News: नामित पार्षदों के शपथ ग्रहण में लगे जय श्री राम के नारे, कांग्रेसियों का वॉक आउट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Jai Shri Ram slogans raised during the swearing-in ceremony of the declared accused, Congressmen walk out
मुरादाबाद। नगर निगम के 10 नामित पार्षदों ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय के हॉल में शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान सदन में जय श्री राम और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगे। कुछ नामित पार्षदों ने शपथ पढ़ने के बाद मंच से ही नारेबाजी की। सदन के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पार्षद अनुभव मेहरोत्रा ने साथियों संग वॉक आउट कर दिया।
विज्ञापन

नामित पार्षद कुलदीप विश्नोई ने शपथ के दौरान अपना नाम ही नहीं बोला, इस पर उन्हें दोबारा शपथ दिलाई गई। नामित पार्षद कमल गुलाटी ने शपथ लेने से पहले मंच से भाषण शुरू कर दिया। इस पर उन्हें रोका गया और पहले शपथ पढ़ने के लिए कहा गया। शपथ के बाद उन्होंने जय श्री राम और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। सदन में बैठे अन्य भाजपा पार्षद भी नारेबाजी करने लगे। महापौर विनोद अग्रवाल और मंच पर मौजूद एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने नारेबाजी करने वाले पार्षदों को टोका उनकी गलती भी बताई। एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने पार्षदों को टोकते हुए कहा कि यह पार्टी का कार्यक्रम नहीं है। शपथ ग्रहण समारोह है। इसलिए सबको सदन की गरिमा रखनी चाहिए। महापौर विनोद अग्रवाल ने भी पार्षदों को टोकते हुए कहा कि यह गलत है, नारेबाजी करने के लिए यह मंच नहीं है। वहीं विपक्षी पार्षदों ने इस पर बिना कुछ बोले प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सदन से वाक आउट कर दिया। शपथ ग्रहण के बाद भी महापौर, नगर विधायक और एमएलसी ने नामित पार्षदों को समझाया।
विज्ञापन

शपथ लेने वाले पार्षदों में अमित सिंह मिंटू, अभिनव बंसल, विकल वाल्मीकि, हरीश प्रजापति, कुलदीप विश्नोई, रवि सैनी, दीपक यादव, ज्योति बंसल, हेमा खत्री और कमल गुलाटी शामिल रहे। सभी पार्षदों ने नगर के विकास, स्वच्छता, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
सदन में नेताओं को जनप्रतिनिधि के रूप में आना चाहिए, किसी विचारधारा को ओढ़कर नहीं। नारेबाजी करना गलत नहीं है लेकिन सदन की गरिमा और मर्यादा का ख्याल रखा जाना चाहिए। सदन की मर्यादा भंग होते देख हमने अपने पार्षदों के साथ वाक आउट किया।
- अनुभव मेहरोत्रा, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम

सदन में नारेबाजी करते समय हमने पार्षदों को टोका और नियमों की जानकारी दी, जिसके बाद माहौल सामान्य हो गया। सदन की गरिमा रखना सबके लिए जरूरी है।
- विनोद अग्रवाल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed