फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   JAAT prepare for reservation movment

आरक्षण की ‘जंग’ में कूदेंगे देश भर के जाट

Thu, 18 Feb 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Thu, 18 Feb 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
JAAT prepare for reservation movment
हरियाणा के जाट आरक्षण आंदोलन को देश भर में ले जाने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान और मध्यप्रदेश में एक साथ प्रदर्शन किए जाएंगे। अखिल भारतीय आरक्षण संघर्ष समिति ने इस संबंध में सभी पार्टी अध्यक्षों को पत्र भेज दिया है। यूपी में बीस से पच्चीस फरवरी के बीच जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन होंगे।
विज्ञापन

आरक्षण की मांग को लेकर हरियाणा में चल रहा आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है।



आक्रोशित जाटों ने कई मार्गों पर कब्जा कर रखा है। अब इस आंदोलन को देश भर में ले जाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए अखिल भारतीय आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने अपने सभी नेताओं से बात करनी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड से समाज के लोगों का समर्थन मांगा जा रहा है। हरियाणा के जाट आरक्षण आंदोलन के समर्थन में इन प्रांतों के जाट भी सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन




आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने बताया कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कोई निर्णय नहीं निकलेगा। बीस से पच्चीस फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश के जनपदों में भी मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किए जाएंगे। प्रधानमंत्री को मांग पत्र भेजा जाएगा। हरियाणा आंदोलन को ताकत देने के लिए यह किया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया का भी इस आंदोलन के लिए सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मोबाइल पर संदेश भेजकर समाज के लोगों को लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहने की अपील की जा रही है। यशपाल मलिक ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को अमरोहा पहुंचकर आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। किस तरह से हरियाणा आंदोलन को समर्थन दिया जाए इस पर पूरी चरचा की जाएगी। यहां संघर्ष समिति के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed