{"_id":"6819273465a4382e5b03f7f5","slug":"it-was-decided-to-continue-the-agitation-till-the-transfer-of-the-executive-engineer-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-637206-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अधिशासी अभियंता के तबादले तक आंदोलन जारी रखने का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अधिशासी अभियंता के तबादले तक आंदोलन जारी रखने का लिया निर्णय
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंताओं का अधिशासी अभियंता के खिलाफ धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। संगठन ने निर्णय लिया कि अधिशासी अभियंता को हटाए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। अवर अभियंताओं ने प्रशासनिक कार्यवाही पर भी रोष जताया।
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के आह्वान पर पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंताओं ने कार्य बहिष्कार कर कार्यालय परिसर में सोमवार को भी धरना प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता को हटाने की मांग पर अवर अभियंताओं की मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता से वार्ता विफल हो चुकी है। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी मांग को मानने से इन्कार कर दिया था।
जिला प्रशासन ने वार्ता विफल होने पर अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अधिशासी अभियंता कुलदीप संत पर अवर अभियंता विभाग के लंबित प्रकरणों का निराकरण नहीं करने और द्वेषपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगा रहे हैं। आंदोलन को बड़ा करने के लिए अन्य संगठन अवर अभियंताओं काे समर्थन दे रहे हैं। संगठन ने अधिशासी अभियंता का स्थानांतरण होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय सामूहिक रूप से लिया।
विज्ञापन
वहीं विभागीय अधिकारियों ने अवर अभियंताओं को हड़ताल के दिनों का वेतन देने पर रोक लगा दी है। विरोध प्रदर्शन में क्षेत्रीय महामंत्री प्रवेश पवार, जिला सचिव प्रवीन कुमार, प्रांतीय लेखा मंत्री अनित कुमार, नाजिश तरन्नूम, चंद्रपाल सिंह प्रथम, कुलवंत सिंह, गिरवर सिंह, विशाल आजाद सहित अन्य अवर अभियंता मौजूद रहे।