फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   It took 147 days for the discriminator to cover a distance of four kilometers

विवेचक को चार किलोमीटर की दूरी तय करने में लग गए 147 दिन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
It took 147 days for the discriminator to cover a distance of four kilometers
मुरादाबाद। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से तो किसी घटना के खुलासे की उम्मीद ही छोड़ दीजिए। यह अलग बात है कि चोर खुद ही आकर कहें कि चोरी हमने की है। वरना पुलिस तो हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है। चोरी की एक घटना में विवेचक को चार किलोमीटर की दूरी तय करने में 147 दिन लग गए। विवेचक तब घटनास्थल पर पहुंचे, जब सीओ ने उन्हें फटकार लगाई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कोठीवाल नगर निवासी मनीष त्यागी की मझोला की एकता कॉलोनी में परचून की दुकान है। मनीष ने बताया कि एक मई 2021 की रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर करीब एक लाख बीस हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया था। चोर यहां से 17 हजार की नकदी और 18 हजार रुपये के सिक्के भी बटोर कर ले गए थे। इस घटना की जानकारी दो मई की सुबह हो सकी थी।
विज्ञापन

मनीष ने बताया कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद थाने पहुंचकर तहरीर दे दी थी। इसके बावजूद पुलिस ने छह दिन बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी। तब से लेकर अब तक केस में चार विवेचक बदले जा चुके हैं। मनीष ने बताया कि शनिवार को उन्होंने मझोला थाने पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस में सीओ सिविल लाइंस को प्रार्थनापत्र दिया था। जिसमें उन्होंने बताया कि अब तक इस केस में चार विवेचक बदले जा चुके हैं, लेकिन एक भी विवेचक घटनास्थल देखने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार की शिकायत सुनने के बाद सीओ ने विवेचक को घटनास्थल का निरीक्षण करने और पीड़ित दुकानदार के बयान दर्ज करने के आदेश दिए थे। लेकिन सीओ के आदेश के बाद चौबीस घंटे बाद भी विवेचक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। इसके बाद पीड़ित ने रविवार को फिर से इस मामले की शिकायत की। तब सीओ ने विवेचक को फटकार लगाई। इसके बाद विवेचक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान से थाने की दूसरी चार किलोमीटर और मंडी समिति चौकी की दूरी मात्र एक किलोमीटर है। इसके बावजूद विवेचक को घटनास्थल पर पहुंचने में पूरे 147 दिन लग गए।

सीओ इंदु सिद्घार्थ ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र आया था। विवेचक को निर्देशित किया गया है कि वह घटनास्थल का निरीक्षण करें और केस पर कार्य कर घटना का खुलासा करें। उन्होंने बताया कि इस मामले में ये भी देखा जाएगा कि अब तक विवेचक घटनास्थल पर क्यों नहीं पहुंचेे थे।

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed