{"_id":"5f62765827bd5e355324046b","slug":"it-is-necessary-to-save-the-young-generation-of-the-country-from-drugs-said-jaya-prada","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवि किशन के समर्थन में आईं जयाप्रदा, बोलीं- देश की युवा पीढ़ी को ड्रग्स से बचाना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रवि किशन के समर्थन में आईं जयाप्रदा, बोलीं- देश की युवा पीढ़ी को ड्रग्स से बचाना जरूरी
Thu, 17 Sep 2020 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 17 Sep 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Jaya Prada
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा ने युवाओं को ड्रग्स से बचाने के भाजपा सांसद रवि किशन के कथन का समर्थन करते हुए कहा है कि देश की युवा पीढ़ी को ड्रग्स के चंगुल से बचाया जाना जरूरी है। इस मामले में किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि मैं रवि किशन की युवाओं के लिए अच्छी सोच का सम्मान और आदर करती हूं। युवा ही हमारे देश के भविष्य का निर्माण करते हैं।
विज्ञापन
बुधवार को जारी बयान में जयाप्रदा ने कहा है कि मैं राज्यसभा सांसद जया बच्चन की भावनाओं का सम्मान करती हूं, लेकिन उनकी भावनाओं में सिर्फ राजनीति दिखाई देती है।
विज्ञापन
जिन अमर सिंह ने बच्चन परिवार का मुसीबत के समय साथ दिया था, जब वो सिंगापुर के अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे तो जया बच्चन ने उस समय अपनी भावनाएं नहीं दिखाई थीं।
विज्ञापन
जयाप्रदा ने कहा है कि सुशांत की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। चिंता की बात है कि पंजाब से लेकर नेपाल तक ड्रग्स की तस्करी हो रही है और देश की युवा पीढ़ी इससे बर्बाद हो रही है।
ड्रग्स का इस्तेमाल चाहे फिल्म इंडस्ट्री में हो रहा हो या समाज के किसी भी वर्ग में, उसको रोकना बहुत जरूरी है। फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई ड्रग्स नहीं लेता है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री को बर्बाद होने से बचाना भी जरूरी है। सरकार को ड्रग्स को रोकने के लिए कदम उठाना चाहिए। इस पर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए।