{"_id":"5830b5934f1c1b204f8fe3d5","slug":"it-department-busy-in-old-case-clearance","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने केस निपटाने में जुटा आयकर विभाग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने केस निपटाने में जुटा आयकर विभाग
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 20 Nov 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
income tax
- फोटो : income tax
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग पर जल्द ही काम का जबरदस्त बोझ पड़ने वाला है। जिसके चलते उन्हें पुराना काम निपटाने के निर्देश दे दिए गए हैं। दिसंबर से उन्हें नोटबंदी के बाद खातों में जमा होने वाले रुपयाें का हिसाब किताब निकालना है।
ऐसे में आयकर विभाग पुराने आयकर के बकाएदारों और संदिग्ध लोगों के केस के निपटारे में लगा हुआ है। हालांकि अभी उन्हें नोटबंदी के बाद बैंकों में खातों में जमा होने वाली धनराशि का रिकार्ड नहीं मिला है।
ज्वाइंट कमिश्नर यदुवीर सिंह ने बताया कि पिछले सत्र में आयकर विभाग के केस का कार्य दिसंबर तक पूरा किया जाना है। जिसके चलते जल्दी जल्दी कार्य पूरा किया जा रहा है। आयकर विभाग की ओर से पूरे रीजन में तीन हजार लोगों को आय का ब्यौरा संदिग्ध लगने पर नोटिस दिए गए थे।
विज्ञापन
इन सभी का निपटारा किया जा रहा है। इनमें से अधिकांश काम पूरा कर लिया गया है। दिसंबर से उम्मीद है कि नोट बंदी के बाद खातों में लिमिट से अधिक जमा हुए रुपये का रिकार्ड मिल जाएगा।
अभी नोटबंदी के बाद जमा हुए रुपयाें को लेकर कोई नोटिस जारी नहीं किया है। वहीं आयकर अधिकारी पंकज खत्री ने बताया कि अभी पुराने नोटिस का निपटारा चल रहा है। नोट प्रकरण में किसी को नोटिस नहीं दिए गए हैं। दिसंबर में रिकार्ड मिलेगा और उस पर कार्य शुरू होगा।