{"_id":"6a36fb77797cc6aba500bb39","slug":"issues-regarding-illegal-encroachment-poor-road-conditions-and-ration-cards-were-raised-during-samadhan-diwas-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-115849-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: समाधान दिवस पर अवैध कब्जा व खराब सड़क व राशन कार्ड का उठा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: समाधान दिवस पर अवैध कब्जा व खराब सड़क व राशन कार्ड का उठा मुद्दा
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान दर्ज कुल 89 शिकायतें में से सिर्फ तीन का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
डीएम शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे समाधान दिवस में पहुंचे। इससे पहले एसडीएम जितेंद्र सिंह बीरबाल ने लोगों की समस्याओं को सुना। डीएम ने भी करीब 3.30 बजे तक फरियादियों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने तहसील ब्लॉक व थाना स्तर के अधिकारियों को 10 दिन के भीतर गुणवत्ता के आधार पर समस्याओं का निस्तारण करने के आदेश दिया। भाजपा नेता नागेंद्र लांबा ने सूचना विभाग की भूमि पर मदरसे का निर्माण होने की शिकायत की। जिस पर डीएम ने एसडीएम को जांच के आदेश दिए। वहीं काशीपुर निवासी शिव कुमार पाल ने गांव मिस्सरवाला स्थित उसकी भूमि पर कब्जा कर 10 फीट ऊंची दीवार बनाने की शिकायत की। इस मामले में भी एसडीएम को जांच कर दीवार हटवाने के आदेश दिया गया। ठाकुर कमल सिंह एडवोकेट ने टूटी ठाकुरद्वारा-सुरजननगर सड़क का मामला उठाया। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता को तलब कर इस बारे में आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिया गया।
-- -- -
समस्या का समाधान नहीं होने पर दोबारा पहुंचे कई फरियादी
ठाकुरद्वारा नगर के मोहल्ला नंगलिया रोड वार्ड पांच और आठ के नागरिकों मुखलाल सिंह आदि ने कुड़का नदी से हर साल बारिश में होने वाले नुकसान और बाढ़ जैसी स्थिति को रोकने के लिए उसकी सफाई और नदी पर अवैध निर्माण को हटाने की मांग की। मुख लाल सिंह ने बताया कि उन्होंने इस समस्या की शिकायत 16 मई को समाधान दिवस में और 11 जून को ऑनलाइन पोर्टल पर की थी लेकिन अभी तक कोई समाधान न होने के कारण उन्हें नागरिकों के साथ फिर समाधान दिवस में आना पड़ा।
विज्ञापन
-- --
गांव स्थित सरकारी नलकूप चार माह से बंद है। नलकूप की विद्युत लाइन में लोहे के तार लगे हुए हैं जिससे विद्युत आपूर्ति नहीं हो पाती है। इस बारे में उन्होंने 19 मई को डीएम से शिकायत की थी लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। किसान परेशान हैं। इसलिए दोबारा शिकायत की है।-संजीव चौहान, अब्दुल्लापुर लेदा
-- --
मेरे खेत में बिना सूचना के तीन बिजली के खंभे लगा दिए गए हैं। इससे खेती नहीं हो पा रही है। इस बारे में पाइंदापुर बिजलीघर के जेई से शिकायत भी की लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।- कार्तिक, बालापुर
-- -- -- --
सात मई को फार्मर रजिस्ट्री करने के लिए आवेदन किया था। इसमें लेखपाल ने भी अपनी रिपोर्ट लगा दी थी लेकिन अभी तक फॉर्मर रजिस्ट्री न मिलने से खाद और अन्य सुविधा नहीं मिल पा रही हैं।- धीर सिंह, बैजनाथपुर