{"_id":"66bff14957f39aa8f8060a56","slug":"issue-of-dilapidated-roads-raised-in-udyog-bandhu-meeting-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-459919-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: उद्योग बंधु की बैठक में उठा जर्जर सड़कों का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: उद्योग बंधु की बैठक में उठा जर्जर सड़कों का मुद्दा
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक के दौरान उद्यमियों ने जिले की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाया। इस मामले में डीएम ने पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों से जवाब मांगा है। डीएम ने पाकबड़ा-डींगरपुर की सड़क के मामले में एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में जांच टीम को मौके पर भेजने की बात कही।
कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम अनुज सिंह ने उद्योग बंधुओं की समस्याओं से संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में पाकबड़ा से डींगरपुर को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत के संबंध में जिलाधिकारी ने एनएचएआई, नगर पंचायत पाकबड़ा के संबंधित अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन को एक टीम बनाकर जांच करने के निर्देश दिए।
वीरपुर की सड़कों की हालत अत्यधिक खराब होने शिकायत मिलने पर उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से पूछताछ की। अधिशासी अभियंता ने बताया कि मुरादाबाद-संभल मार्ग से सब्जीपुर संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत एवं सुधार कार्य हेतु एस्टीमेट रिपोर्ट मुख्य अभियंता लोक निर्माण लखनऊ को भेजा गया है।
विज्ञापन
हस्तशिल्पी बाहुल्य क्षेत्रों में कीट सफाई व्यवस्था एवं कीटनाशक दवाईं छिड़काव कराए जाने के संबंध में नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया गया है। इसके साथ ही बैठक में महानगर के बीच डबल फाटक पुल का निर्माण कराए जाने, औद्योगिक क्षेत्र वीरपुर/सब्जीपुर में नेशनल हाईवे के साइड रोड बनाने, कैथ वाली मस्जिद के पास नालियों की सफाई की संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इन मामलों में भी डीएम ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। बैठक में सीडीओ सुमित यादव, एसपी सिटी, सचिव एमडीए, एडीएम प्रशासन, संयुक्त आयुक्त उद्योग, एलडीएम, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।