फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Iranian woman to leave in-laws' home, live in rented house until husband's visa is approved

Moradabad News: ईरान की युवती छोड़ेगी ससुराल, पति का वीजा बनने तक किराये के मकान में रहेगी फैजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Iranian woman to leave in-laws' home, live in rented house until husband's visa is approved
मुरादाबाद। ईरान की युवती ने ससुराल छोड़ने का मन बना लिया है। अब वह पति का वीजा बनने तक किराये के मकान में रहेगी। शनिवार को पति-पत्नी फिर से एसपी सिटी से मिले और उन्होंने कार्रवाई की गुहार लगाई है। युवती ने बताया कि समझौता होने के बाद सास और ननद उसके पति पर तरह तरह के आरोप लगा रही हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। उनके बारे में आपत्ति जनक शब्द लिखे जा रहे हैं। एसपी सिटी ने चौकी इंचार्ज को इस मामले में जांच करने के आदेश दिए हैं। सिविल लाइंस की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी पंकज कुमार दिवाकर यूट्यूबर हैं और ट्रैवल ब्लाॅगर हैं जबकि उनकी पत्नी फाइजा उर्फ फैजा उर्फ फाएजे अर्वांदी ईरान के हमदान सिटी की रहने वाली हैं। ईरान में सरकारी टीचर हैं। बताया जा रहा है कि 2022 में फैजा और पंकज की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई थी और फैजा के बुलाने पर पंकज ईरान गए। इसके बाद 2023 में फैजा उससे मिलने भारत आई थी। 2024 में फैजा लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत आई और हिंदू रिति रिवाज से पंकज से शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की थी। बृहस्पतिवार को पति पंकज अपनी पत्नी को साथ लेकर एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह से मिला था। युवती ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उसके निजी वीडियो बना लिया है। इन वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। उसने सास और ननद पर गंभीर आरोप लगाए थे। एसपी सिटी ने सास को अपने कार्यालय में बुलाकर समझा था और घर भेज दिया था। शनिवार को ईरान की युवती अपने पति पंकज के साथ फिर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह से मिली।
विज्ञापन

उसने बताया कि समझौता करने के बाद भी उसकी सास मीडिया में उसके पति के खिलाफ झूठे आरोप लगाते हुए बयान दे रही है। इससे उनकी छवि खराब हो रही है। एसपी सिटी हरथला चौकी प्रभारी को मौके पर जाकर जांच करने के आदेश दिए। पंकज और उसकी पत्नी ने एसपी सिटी को बताया कि उन्होंने किराये पर मकान ले लिया है वह अपने परिवार से अलग रहेंगे। पंकज ने भी वीजा के लिए आवेदन कर दिया है। वीजा बनने के बाद ही वह आगे का प्लान बनाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed