{"_id":"5f9c787b8ebc3e1a272237a1","slug":"ipl-biding-oprate-behind-police-station-city-news-mbd367900779","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के पीछे चल रहा था आईपीएल पर सट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के पीछे चल रहा था आईपीएल पर सट्टा
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाने के पीछे आईपीएल पर सट्टा लगाने का गोरखधंधा पकड़ा गया है। पुलिस ने शुक्रवार की रात यहां ढाबा स्वामी के मकान पर छापा मारकर मैच पर सट्टा लगाने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि गिरोह का सरगना और अन्य आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से आठ मोबाइल, लैपटॉप, एलईडी व अन्य सामान और कुछ रकम भी बरामद की है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सूचना मिलने पर एएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर पाकबड़ा पुलिस को सूचना दिए ही सट्टे के अड्डे पर छापा मरवा दिया। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
एएसपी/सीओ हाईवे अनिल कुमार यादव ने बताया कि पाकबड़ा थाने के पीछे नरेश सक्सेना का मकान है। नरेश का दिल्ली रोड पर ढाबा है। पुलिस का दावा है कि उसने अपने मकान को आईपीएल मैच पर सट्टा खिलवाने के लिए किराये पर दे रखा था। नरेश खुद भी इस सट्टे के धंधे में शामिल है। जबकि पूरे गिरोह को संभल के बहजोई निवासी पिंकू सेठ आपरेट कर रहा था। एसएसपी प्रभाकर चौधरी को सूचना मिली थी कि थाने के पीछे आईपीएल पर सट्टा खेला जा रहा है। एएसपी अनिल यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नरेश के घर छापा मार दिया। पुलिस ने मौके से पुष्पेंद्र, पंकज हेमंत और अंकित को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी संभल के बहजोई निवासी हैं।
ऑनलाइन किया जाता था रुपयों का लेनदेन
मुरादाबाद। पुलिस ने शुक्रवार रात ऑनलाइन आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस का दावा है आरोपी मोबाइल कॉल व व्हाट्सएप के जरिये सट्टा खिलवाते थे। जबकि ऑनलाइन ही खाते में रकम ट्रांसफर की जाती थी। सट्टा लगने पर आरोपी भी ऑनलाइन ही रकम ट्रांसफर किया करते थे। एएसपी का कहना है कि इन आरोपियों के खातों को भी सीज कराया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस की मिलीभगत से चल रहा था गोरखधंधा
मुरादाबाद। 19 सितंबर को आईपीएल मैच शुरू हुए थे। इसके बाद ही सट्टेबाज सक्रिय हो गए और उन्होंने अपना धंधा शुरू कर दिया। सूत्रों का दावा है कि पाकबड़ा पुलिस को इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। तब लोगों ने एसएसपी को कॉल कर पूरे मामले की जानकारी दी। शुक्रवार की रात किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जा रहा था। जिस पर सट्टेबाजों ने भी अपनी फिल्डिंग सजा रखी थी। इसी दौरान पुलिस ने छापा मारा और चार आरोपी मौके से दबोच लिया।