{"_id":"6a3d95edb42eefb525091007","slug":"investment-related-issues-will-be-resolved-through-government-intervention-bhupendra-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-933945-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेश की समस्याओं का शासन से कराया जाएगा निराकरण : भूपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवेश की समस्याओं का शासन से कराया जाएगा निराकरण : भूपेंद्र
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि निवेश को धरातल पर उतारने के लिए आ रही समस्याओं का समाधान शासन से कराया जाएगा। साथ ही रोजगार परक योजनाओं में आ रही बैंकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए डीएम को निर्देश दिए।
सर्किट हाउस में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग (एमएसएमई) के मंत्री ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने निवेश प्रस्ताव की वर्तमान प्रगति, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, ओडीओपी सीएफसी के बारे में अवगत कराया। इस मामले में मंत्री ने निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
बताया कि शासन को समस्याओं के बारे में अवगत कराया जाएगा। रोजगारपरक योजनाओं में आ रही बैंकों से संबंधित समस्याओं का निराकरण डीएम करेंगे। उपायुक्त उद्योग विधायकों को ओडीओपी एवं सीएफसी का भ्रमण कराएंगे। विधायकों को प्रगति की भी जानकारी अधिकारी उपलब्ध कराएंगे। बैठक के दौरान नगर विधायक रितेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत बैंकों से आ रही समस्या के संबंध में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के साथ बैठक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एमएलसी गोपाल अंजान ने भुर्जी समुदाय के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत पापकॉर्न ट्रेड को शामिल किए जाने के लिए मंत्री से अनुरोध किया। बैठक में एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।