फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Investigation of four firms uncovered GST evasion worth crores

Moradabad News: चार फर्मों की जांच में करोड़ों की जीएसटी चोरी पकड़ी गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Investigation of four firms uncovered GST evasion worth crores
मुरादाबाद। राज्य कर की टीम ने चार फर्मों की जांच के दौरान करोड़ों की जीएसटी चोरी पकड़ी है। फर्मों ने तीन करोड़ से अधिक का टर्नओवर किया था। इस मामले में कारोबारियों ने 40 लाख रुपये तत्काल जमा कर दिए। फर्मों की जांच अभी भी जारी है।
विज्ञापन


राज्य कर विभाग की जांच में शहर में ब्यूटी पार्लरों को प्रोडक्ट आपूर्ति करने वाली चार फर्मों के डाटा में जीएसटी चोरी का मामला प्रकाश में आया था। इसी आधार पर अपर आयुक्त ग्रेड -1 अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर 25 अधिकारियों की टीम ने सोमवार की दोपहर 12 बजे बुध बाजार, चड्डा कांप्लेक्स के नजदीक, कांठ रोड पीलीकोठी और सिविल लाइंस की कुल चार फर्मों में छापा मारा। चारों फर्मों के प्रोडक्टों के अलावा अभिलेखों का मिलान रातभर जारी रहा। दूसरे दिन मंगलवार की शाम अपर आयुक्त ग्रेड -2 आरए सेठ ने बताया कि अभी तक चारों फर्मों में तीन करोड़ से अधिक का मामला सामने आया है। जांच से स्पष्ट हो गया कि इन फर्मों ने बोगस खरीद नहीं की थी। आईटीसी क्लेम किया था। गड़बड़ी यह हुई कि सही रेट की खरीद फरोख्त नहीं दर्शाया गया। कैश में जीएसटी जमा नहीं किया। इसी वजह से जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। जांच के दौरान अभी और टर्नओवर सामने आएगा। जांच अधिकारियों ने चारों फर्मों के अभिलेखों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


30 घंटे तक चली जांच अभी पूरी नहीं

ब्यूटी पार्लरों को प्रोडक्ट आपूर्ति करने वाले चार फर्मों की जांच सोमवार की दोपहर 12 बजे से हुई थी। मंगलवार की शाम तक अभिलेखों और बिलों का मिलान होता रहा। इस प्रकार अधिकारियों ने कुल 30 घंटे तक जांच की। जांच में काफी जानकारियां मिलीं हैं। राज्य कर अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है। कार्यालय में कागजातों की मिलान के बाद अभी और तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल के कई ब्यूटी पार्लरों की जांच की संभावना
राज्य कर की टीमों ने 18 सितंबर को चार ब्यूटी पार्लरों की जांच की थी। मंडल में संचालित 24 ब्यूटी पार्लर व मेकओवर संचालित हैं। इस मामले में विभाग के अधिकारी बैंक की डिटेल खंगाल रहे हैं। जोन में 28 पंजीकृत ब्यूटी पार्लर हैं। राज्य कर अधिकारियों ने मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर जिले की चार फर्मों के नौ ठिकानों पर छापा मारकर जांच की थी। इस दौरान चार करोड़ के टर्नओवर के साथ 72 लाख की जीएसटी चोरी पकड़ी गई। छापा में राज्य कर अधिकारियों को हिसाब की डायरियां हाथ लगीं हैं। इन डायरियों से काफी जानकारियां मिलीं हैं। राज्य कर अधिकारी ब्यूटी पार्लरों के क्यूआरकोड, बैंक अकाउंट आदि खंगाल चुके हैं। अभी अन्य ब्यूटी पार्लरों की जांच कभी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed