{"_id":"5ea0b5cf8ebc3e90784e457e","slug":"investigation-done-in-private-lab-woman-s-corona-report-came-positive-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरा: प्राइवेट लैब में जांच कराई, महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, संख्या बढ़कर 95 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरा: प्राइवेट लैब में जांच कराई, महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, संख्या बढ़कर 95 पहुंची
Thu, 23 Apr 2020 02:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 23 Apr 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Amar Ujala
बुधवार को मुरादाबाद के एक प्राइवेट पैथोलॉजी से कराई जांच में एक महिला को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला किडनी की बीमारी से पीड़ित है। टीएमयू से उसे मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है। मुरादाबाद में किसी निजी लैब में कोरोना पॉजिटिव मिलने का यह पहल केस है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव केस बढ़कर 95 हो गए हैं। उधर सीएमओ का कहना है कि प्राइवेट लैब ने जो जांच की सो की पर हम अपने स्तर से अवश्य सरकारी लैब में जांच कराएंगे।
विज्ञापन
63 साल की इस महिला ने पैथ काइंड लैब में अपनी जांच कराई है। वह पहले से ही बीमार थी। कोरोना के लक्षण आने पर उसने एहतियातन टेस्ट कराया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इस पर उसे टीएमयू रेफर किया गया। टीएमयू प्रशासन के मुताबिक महिला को डायलिसिस की जरूरत है। लिहाजा उसे मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है। महिला मुगलपुरा की है।
विज्ञापन
सीएमओ के मुताबिक मंगलवार देर रात आए पॉजिटिव सभी मरीजों को विवेकानंद नर्सिग सेंटर में भर्ती कर दिया है। सेंटर को कोविड 19 एल 1 श्रेणी के समकक्ष बनाया गया है। इसमें 100 बेड की क्षमता है। हालांकि जांच के लिए लाल पैथोलॉजी और पैथ काइंड को अधिकृत किया है। टेस्ट साढ़े चार हजार रुपये का है। लेकिन सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने कहा कि इस रिपोर्ट में संशय है। हम सरकारी लैब की रिपोर्ट पर ही विश्वास करेंगे और वहीं जांच कराएंगे।
विज्ञापन
शतक नहीं होने की लोग करते रहे दुआएं
कोरोना के बढ़ते केस से लोगों में दहशत है। बुधवार को सोशल मीडिया पर लोगों ने मुरादाबाद में कोरोना केस बढ़ने पर चिंता जताते हुए 100 का आंकड़ा पार नहीं होने की दुआएं मांगी। कई लोग फेसबुक पर इस तरह के पोस्ट वायरल की।
10 साल का पॉजिटिव बच्चा रामपुर के मृतक का रिश्तेदार
मंगलवार देर रात 21 पॉजिटिव लोगों की सूची में एक दस साल का बच्चा भी शामिल है। टीएमयू में 20 अप्रैल को दम तोड़ने वाले टांडा रामपुर के 63 साल के बुजुर्ग का रिश्तेदार बताया जा रहा है। बुजुर्ग के कई रिश्तेदार मुरादाबाद में रहते हैं। बुजुर्ग का परिवार के साथ संपर्क था। बच्चे को आईएफटीएम में क्वारंटीन कर 18 अप्रैल को सैंपल लिया था। हालांकि, सीएमओ के मुताबिक बुजुर्ग के साथ बच्चे की क्या रिश्तेदारी है इसकी पुष्टि
नहीं हुई है।
कांठ में बना क्वारंटीन सेंटर
कांठ क्षेत्र के छह लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मचा है। इनमें पांच दिल्ली निजामुद्दीन से लौटे जमाती हैं। सीएमओ डा. एमसी गर्ग, नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी और एसडीएम कांठ प्रेरणा सिंह ने कांठ स्थित सेंट मैरी स्कूल को क्वारंटीन सेंटर बनाया है। सभी पॉजिटिव अभी तक आईएफटीएम में क्ववारंटीन थे। इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर स्कूल में क्वारंटीन किया जाएगा।