फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Investigation begins into allegations against the management committee of Janta Inter College

Moradabad News: जनता इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति पर आरोप की जांच शुरू

Wed, 09 Jul 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 09 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins into allegations against the management committee of Janta Inter College
ठाकुरद्वारा। जनता इंटर कॉलेज गोपीवाला की प्रबंध समिति पर लगे आरोपों की मंगलवार को जांच हुई। कुछ लोगों ने प्रबंधन समिति पर कॉलेज की भूमि की नीलामी, पेड़ कटवाने, खातों से धन निकासी आदि को लेकर 10 आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

इन आरोपों की जांच के लिए डीआईओएस ने राजकीय कॉलेज नंगलिया जट बिलारी के प्रधानाचार्य रघुपति देव और राजकीय इंटर कॉलेज मुरादाबाद के प्रधानाचार्य बलवीर सिंह की संयुक्त जांच समिति बनाई है। समिति ने मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे कॉलेज में पहुंचकर आरोपी की जांच की। करीब तीन घंटे तक जांच की गई। जांच समिति के सदस्य प्रधानाचार्य रघुपति देव ने बताया कि शिकायतकर्ताओं और प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने अपना अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं में अपने आप के समर्थन में साक्ष्य दिए। जबकि प्रबंध समिति ने अपना पक्ष प्रमाण सहित रखने के लिए तीन दिन का समय मांगा है।
प्रबंध समिति का पक्ष मिलने के बाद पांच दिन के भीतर जांच रिपोर्ट डीआईओएस को भेज दी जाएगी। जांच के दौरान कॉलेज के प्रबंधक जितेंद्र सिंह, अध्यक्ष रामकिशोर सिंह, प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह गहलोत, शिकायतकर्ता जसवंत सिंह, युवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed