फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Intoxication is happening in Sonakpur stadium

Moradabad News: सोनकपुर स्टेडियम में हो रहा नशा, क्रीड़ाधिकारी खामोश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Intoxication is happening in Sonakpur stadium
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सोनकपुर स्टेडियम में अधिकारियों की नाक के नीचे कुछ सीनियर खिलाड़ी नशा कर रहे हैं। इसका प्रभाव युवा खिलाड़ियों पर भी पड़ रहा है। इसके बावजूद क्रीड़ाधिकारी की ओर से कोई कार्रवाई या बचाव नहीं किया जा रहा है। बुधवार व बृहस्पतिवार को स्टेडियम के बाथरूम में कुछ इंजेक्शन पड़े निले। डॉक्टरों ने इनकी बॉयल देखकर नशे के लिए इस्तेमाल होने की पुष्टि की है।

स्टेडियम में यह काम एक दिन का नहीं बल्कि काफी समय से हो रहा है। स्टेडियम में तैनात अधिकारी सब कुछ जानते हुए कुछ नहीं कर रहे हैं। हाल ही में डोपिंग के मामले में सहारनपुर की एक महिला खिलाड़ी पर तीन साल का प्रतिबंध लग चुका है। इसके बावजूद कुछ लोग इस लत को खिलाड़ियों तक पहुंचा रहे हैं। डोरमेट्री बनने से नशा करने वाले लोगों की काम आसान हो गया है। स्टेडियम की डोरमेट्री के बाथरूम में अकसर खाली सीरींज व वॉयल सफाई कर्मियों को हटाने पड़ते हैं। सोनकपुर स्टेडियम में एक दिन पहले ही बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ है। इसके अलावा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं भी आयोजित होती रहती हैं। ऐसे में नशा करने वाले लोगों के कारण स्टेडियम की छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन


- स्टेडियम में नशे के सेवन का मामला संज्ञान में आया है। हमें कुछ लोगों पर शक है, फिर भी सार्वजनिक रूप से हिदायत दी गई है। गार्डों को अलर्ट कर दिया गया है। यदि किसी को शा करते पाया गया को स्टेडियम में प्रवेश रोकने के अलावा पुलिस को भी सूचित करेंगे। - प्रेम कुमार, क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed