फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Insurance scam insurance in Moradabad claim from Rampur

बीमा घोटालाः मुरादाबाद में बीमा, रामपुर से लिया क्लेम

Mon, 27 Jun 2016 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 27 Jun 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
Insurance scam insurance in Moradabad claim from Rampur
बीमा घोटाला
 इंश्योरेंस कंपनियों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले जालसाज बेहद शातिर हैं। ये जालसाज नौकरी में रहते हुए कंपनियों की कमियाें से तो पूरी से वाकिफ हो ही चुके थे, साथ ही उन्होंने खुद को इस खेल से बचाने के लिए भी पूरी प्लानिंग की थी। इन्होंने एक शहर में बीमा पालिसी कराईं तो दूसरे शहर से क्लेम की रकम निकाली। ताकी इन जालसाजों का कोई खेल पकड़ न सके। 
विज्ञापन


बीमा घोटाले की जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टिगेशन सेल (एसआईटी) की अब तक तफ्तीश में सामने आया है कि बिरला सन लाइफ, बजाज एलायंज और रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में मुर्दों की जो बीमा पालिसी कराई थीं, इनके क्लेम की रकम दूसरे शहर में निकाली गई है।
विज्ञापन


मुरादाबाद में जो पालिसी की गई है, उनका क्लेम रामपुर, अमरोहा समेत अन्य शहरों  से निकाला गया है। जबकि अमरोहा, रामपुर या फिर किसी अन्य शहर में कराए गए क्लेम की रकम मुरादाबाद से निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के  तमाम शहरों में ऐसा हुआ है। करोड़ों रुपये के इस खेल को अंजाम देने वाले हरिओम सैनी, राजवीर सिंह के साथ कई लोग  साथ रहे हैं। जांच में ये भी बात सामने आई है कि नॉमिनी के बैंक पास बुक और एटीएम कार्ड भी जालसाज अपने ही पास रखते थे।


खाते में रकम आने के बाद चंद दिनों में ये लोग एकाउंट को खाली कराने के बाद उसे बंद करा देते थे। ताकी इन एकाउंट के जरिये उनका खेल पकड़ में न जाए। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि एसआईटी जांच में जुटी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed