{"_id":"6643fad764e9393aae0f4264","slug":"insurance-company-official-molested-female-employee-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-400518-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बीमा कंपनी के अधिकारी ने महिला कर्मचारी से की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बीमा कंपनी के अधिकारी ने महिला कर्मचारी से की छेड़खानी
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में निजी बीमा कंपनी के एक अधिकारी ने महिला कर्मचारी के साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसका ट्रांसफर दूसरे जिले में कराने की धमकी दी। महिला ने कंपनी के सीनियर अधिकारियों से भी आरोपी की शिकायत की, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइंस थाने में पीड़ित महिला ने दर्ज कराए केस में बताया कि वह 30 अक्तूबर 2021 से एक निजी बीमा कंपनी में कार्यरत है। कंपनी में चार अप्रैल 2023 से आरोपी राजेश भारद्वाज ने एबीएच के पद पर योगदान दिया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे आते ही परेशान करना शुरू कर दिया। पीड़िता को ऑफिशियल मीटिंग के लिए अपने घर बुलाता था। पीड़िता ने घर आने से साफ इन्कार कर दिया। ऑफिस में भी आरोपी गंदे इशारे करता था। पीड़िता ने आरोपी की बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया और आपका काम पूरी जिम्मेदारी से करती रही। नौ सितंबर 2023 को रीजनल ऑफिस में भी मीटिंग की बात कहकर बुला लिया था, लेकिन उस दिन रीजनल ऑफिस बंद था। तब पीड़िता ने आरोपी को फोन किया तो उसे एक रेस्टोरेंट में बुला लिया। यहां आरोपी राजेश ने पीड़िता के साथ गाली गलौज की। आरोपी ने उसे धमकाया कि अगर मेरी बात नहीं मानोगी तो नौकरी से निकलवा दूंगा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हुआ तो अपने पद का गलत इस्तेमाल करने लगा। पीड़िता ने कंपनी के सीनियर अधिकारियों से आरोपी की शिकायत की, लेकिन आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इतना नहीं आरोपी राजेश ने पीड़िता को रामपुर और अमरोहा की ब्रांच भी दिला दी, जबकि महिला की नियुक्ति मुरादाबाद के लिए हुई थी, ताकी पीड़िता आरोपी के सामने अपने आप को सरेंडर कर दे या परेशान होकर खुद इस्तीफा दे। दो मार्च 2024 को बरेली शहर से 10 किमी आगे रिसोर्ट में मीटिंग थी। आरोप है कि राजेश ने वहां उसे अकेले में ब्रांच के किसी काम के बहाने बुला कर छेड़खानी की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मरवाने की धमकी दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दो माह से जांच के नाम पर पुलिस करती रही परेशान
पीड़िता ने बरेली से लौटने के बाद इस मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। मुख्यमंत्री पोर्टल पर आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र भेजा गया था। ये शिकायती पत्र भी सिविल लाइंस पुलिस के पास पहुंचा। जांच अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ तो कोई कार्रवाई की नहीं, उल्टा पीड़िता से ही छेड़खानी के सबूत मांगे गए। इसी बीच आरोपी भी मुरादाबाद से अपना ट्रांसफर कराकर उत्तराखंड के हल्द्वानी चला गया। परेशान पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तब जाकर सिविल लाइंस थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।