{"_id":"68e81de4e2430f4760075938","slug":"inspired-people-to-adopt-indigenous-products-moradabad-news-c-204-1-chn1001-123625-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लोगों को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने को किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लोगों को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने को किया प्रेरित
विज्ञापन
चंदौसी। डूडा की ओर से बृहस्पतिवार को कंपनी बाग के गांधी पार्क में नौ से 18 अक्तूबर तक चलने वाले स्वदेशी मेले का बृहस्पतिवार को उद्घाटन हुआ। मेले में हस्तशिल्प स्टॉल, खादी भंडार सहित स्वदेशी वस्तुओं के विभिन्न स्टॉल लगाए गए। इस दौरान लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
स्वदेशी मेले में हस्तशिल्प, खादी भंडार, मूर्तिकार, शहद उत्पादन, शुद्ध सरसों का तेल, शुद्ध सेंधा नमक, मखाने, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, धूपबत्ती, अचार आदि के स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सतपाल सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू रहे।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद ने लोगों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, अंकित जैन, सुधीर मल्होत्रा, तरुण नीरज, अभिनव शर्मा, कमल कुमार कमल, मनोज कठेरिया, डॉ. टीएस पाल, आशा गोस्वामी, शीला सागर, ज्ञान प्रकाश शर्मा, शुभम अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद