{"_id":"614e29e18ebc3efcbf48a1b9","slug":"inspector-line-spot-in-fight-with-bjp-mandal-president-bilari-news-mbd4038592131","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मंडलाध्यक्ष से अभद्रता में दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा मंडलाध्यक्ष से अभद्रता में दरोगा लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। गुरुवार को कुंदरकी थाने में भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजेश कुमार लोधी से मारपीट के मामले में एसएसपी के आदेश पर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही इस प्रकरण में जांच का आदेश दिया है।
कुंदरकी थाना क्षेत्र में गांव नानपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान लाठी डंडे और ईंट पत्थर चल गए थे। विवाद की सूचना पर पहुंचे रतनपुर कला के मंडल अध्यक्ष ब्रजेश लोधी और प्रधान के पति दयाराम समेत कई लोग घायल हो गए थे। ब्रजेश का आरोप था कि जब वह कुंदरकी थाने में शिकायत लेकर पहुंचे थे तो दरोगा सुधीर कुमार ने उनके साथ मारपीट की थी। इस संबंध में एसएसपी के पास ऑनलाइन शिकायत भेजी गई थी। इसके अलावा भाजपा नेताओं को भी अवगत कराया गया था।
देर रात तक कुंदरकी थाने में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जमा हो गए थे और दरोगा पर कार्रवाई की मांग करने लगे थे। एसओ संदीप कुमार ने आश्वासन देकर शांत किया था। देर रात थानाध्यक्ष ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट भेजकर पुलिस के आला अधिकारियों को अवगत कराया था। एसएसपी ने दरोगा सुधीर कुमार को लाइन हाजिर करते जांच का आदेश जारी कर दिया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि आदेश पर अमल करते हुए दरोगा को पुलिस लाइन के लिए रवानगी कर दी गई है। उधर ग्राम नानपुर के जमीनी विवाद के मामले में अब तक दर्ज हुए दोनों मुकदमों की पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।