फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Innocent child dies by drowning in brick kiln pit

Moradabad News: ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबकर चार वर्षीय मासूम की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies by drowning in brick kiln pit
मुरादाबाद। कुंदरकी थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबकर चार साल के बच्चे की मौत हो गई। पांच घंटे की खोजबीन के बाद बच्चे का शव मिला।
विज्ञापन

कुंदरकी के थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी मोहम्मद जावेद ईट भट्ठे की ट्रैक्टर ट्राॅली पर मजदूरी करता है। शुक्रवार शाम जावेद पड़ोस के ही गांव अहमदनगर जैतबाडा निवासी मोहम्मद उवैस के भट्ठे पर ट्रैक्टर ट्राली में ईंट भरने के लिए गया था, इसी दौरान जावेद का चार वर्षीय बेटा अहद रजा भी ट्रैक्टर ट्रॉली पर साथ में चला गया। इसके बाद जावेद ट्रॉली में ईंट भरने लगा और उसका मासूम बेटा आसपास खेलने लगा। मजदूर का बेटा नल के पास खेलते हुए चला गया, जहां पर पानी की होदिया बनीं हुई थी। जिसमें बालक हौज में गिरकर डूब गया।

जावेद ने ट्रॉली में ईंट भरने के बाद जब अपने बेटे को देखा तो उसका बेटा नहीं मिला। रात्रि 11:00 बजे के बाद जब खोजबीन करते हुए हौज के पास पहुंचे तब यह बालक का शव हौज के अंदर पानी में उतराता हुआ मिला। मजदूर जावेद ने बताया कि उसका बेटा अहद रजा उससे बहुत ज्यादा लगाव रखता था और उसी के पास रात में भी सोता था, जावेद के तीन बेटों में अहद रजा सबसे बड़ा था। बच्चे की मौत से परिजन गमजदा नजर आए। मासूम बेटे की मौत पर उसकी मां नरगिस और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शनिवार सुबह में बालक के शव को गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द ए ख़ाक किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed