फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Innocent Ayaan and Adnan said, father killed mother

Moradabad News: बोले मासूम अयान और अदनान, पापा ने मार डाली मम्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Innocent Ayaan and Adnan said, father killed mother
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। चार साल के अयान और तीन साल के अदनान के सामने ही आसिफ ने पहले खैरुल निशा को डंडे से पीटा। मां को बचाने के लिए बच्चे चीखने लगे। तब आसिफ ने उन्हें भी डांट कर और आंखें दिखाकर चुप करा दिया। इसके बाद गला घोंटकर खैरुल की हत्या कर दी थी। सूचना मिलने पर मायके वाले और पुलिस मौके पर पहुंची तो आसिफ को बचाने के लिए उसके मां-बाप ने तरह-तरह झूठ बोले। जहर खाने से मौत होने की बात कही तो कभी फंदे लगाने का बहाना बनाया लेकिन उनका झूठ मासूम बच्चों ने खोल दिया।
विज्ञापन

बच्चों ने डरते और सुबकते हुए टूटे फूटे शब्दों में अपने पिता की करतूत की पोल खोल दी। अयान और अदनान ने बताया कि अम्मी को अब्बू ने मारा है। अब्बू अम्मी को रोज मारते थे। हमें भी मारते हैं। कोई चीज नहीं लगाकर देते हैं। इसके बाद पुलिस ने आसिफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले उसने भी गुमराह करने की कोशिश की। जब उससे कड़ी से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि खैरुल निशा को मायके से पैसे लेेने भेज रहा था लेकिन उसे मायके जाने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर भी नहीं आए पड़ोसी, सोचा ये इनका रोजा का काम
आसिफ ने आठ बजे के बाद ही पत्नी की पिटाई शुरू कर दी थी। उसकी चीख पुकार आस पड़ोस के लोग सुन रहे थे लेकिन कोई बचाने नहीं आया। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सोचा कि आसिफ रोज पत्नी को पीटता था। उन्होंने सोचा था कि आज भी विवाद हुआ है। बात हत्या कि पहुंच जाएगी। इसका उन्हें भी अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article