{"_id":"696aa306394932103e0b85a2","slug":"injustice-upon-complaining-the-power-line-to-the-tube-well-was-cut-off-moradabad-news-c-15-1-mbd1061-813924-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरगर्दी: शिकायत करने पर नलकूप की बिजली लाइन ही काट दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरगर्दी: शिकायत करने पर नलकूप की बिजली लाइन ही काट दी
विज्ञापन
मुरादाबाद। ट्रांसफार्मर न बदले जाने की शिकायत कर दी तो बिजली विभाग के जेई ने एमडीए की प्रधानमंत्री आवास योजना लाकड़ी फाजलपुर के ट्यूबवेल की लाइन ही काट दी। परिणाम ये है कि तीन दिन से आवासीय भवन में रह रहे दो सौ से अधिक परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। नीचे हैंडपंप से पानी भरकर चौथी मंजिल पर ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
एमडीए की प्रधानमंत्री आवासीय योजना लाकड़ी फाजलपुर में चार ट्रांसफार्मर लगे हैं, जिसमें तीन आवासों को बिजली आपूर्ति देने के लिए हैं और एक ट्रांसफार्मर ट्यूबवेल के लिए था। सालभर पहले ट्यूबवेल वाला ट्रांसफार्मर फुंक गया था। दूसरा एक डेढ़ साल पहले और तीसरा सात आठ महीने पहले फुंक गया। जिसके कारण एक मात्र बचे ट्रांसफार्मर से ही आवासीय और ट्यूबवेल की लाइन जोड़ दी गई थी। ट्रांसफार्मरों को लंबे समय से नहीं बदले जाने की स्थानीय निवासियों ने शिकायत की, ये भी बताया कि आवासीय व ट्यूबवेल की बिजली एक ही ट्रांसफार्मर से ही चल रहा है। कॉलोनी निवासी जय प्रकाश ने बताया कि फुंके ट्रांसफार्मर तो नहीं बदले गए लेकिन तीन दिन पहले बिजली विभाग के एक जेई आए और उन्होंने कहा कि ये ट्रांसफार्मर आवासों को बिजली देने के लिए हैं, इसलिए इस पर ट्यूबवेल की लाइट नहीं चल सकती है। यह कहकर ट्यूबवेल की लाइन उस ट्रांसफार्मर से हटवा दी। इस कारण 384 आवासों वाली पूरी कॉलोनी में रह रहे करीब दो सौ से अधिक परिवारों की पेयजलापूर्ति बंद हो गई। यहां के पप्पू ने बताया कि टैंक खाली होने के बाद पूरी कॉलोनी के आवासों में पानी आना बंद हो गया है। कई परिवार चौथी मंजिल पर रह रहे हैं, इन सभी को ग्राउंड फ्लोर पर लगे एक मात्र हैंडपंप से पानी भरकर ले जाना पड़ रहा है, जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, कई लोग पीने को बोतल बंद पानी खरीदकर ला रहे हैं।