फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   injured women died in private hospital

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:45 AM IST
सार

सड़क हादसे में घायल युवक की कांठ रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में रविवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।बृहस्पतिवार की शाम सात बजे वह फैक्टरी से काम करने के बाद स्कूटी से घर लौट रहा था।रविवार को सुबह युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
injured women died in private hospital

विस्तार

मुरादाबाद। सड़क हादसे में घायल युवक की कांठ रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में रविवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। मझोला पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

टांडा गांव निवासी राजीव शर्मा (33) एक निजी पाकबड़ा डींगरपुर रोड स्थित एक निजी फैक्टरी में काम करता था। बृहस्पतिवार की शाम सात बजे वह फैक्टरी से काम करने के बाद स्कूटी से घर लौट रहा था। रास्ते में स्कूटी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए कांठ रोड पर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को सुबह युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि युवक की पत्नी शिल्पी के अलावा उसकी छह वर्षीय बेटी आराध्या और छह माह का बेटा कृष्णा मौजूद है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed