फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   injured women died

.हर्ष फायरिंग में घायल महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
injured women died
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर में लगन समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को एक दिन पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मझोला थानाक्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर निवासी सोमपाल के बेटे नोनू चौहान उर्फ रॉबिन चौहान का गुरुवार को लगन समारोह था। गुरुवार रात लाकड़ी फाजलपुर में समारोह चल रहा था। डीजे बजाया जा रहा था। जिस पर युवक डांस कर रहे थे। अन्य महिलाओं के साथ ही लाकड़ी फाजलपुर निवासी रामगोपाल की पत्नी रुमालो देवी (52) भी वहां खड़ी डांस देख रहीं थीं। इसी दौरान पड़ोसी ऑटो चालक सुनील तमंचा लेकर डीजे पर पहुंच गया। उसने वहां फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली महिला रुमालो के पीठ में लग गई थी। जिससे वह घायल होकर डीजे के फ्लोर पर ही गिर गई थी। मौके पर भगदड़ मच गई थी। सूचना मिलने पर रुमालो के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को साईं अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने रुमालो के बेटे सोनू की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दियाग या। एसपी सागर जैन ने बताया कि शनिवार सुबह उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। अब केस में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंतों को चीरते हुए जांघ में फंस गई थी बुलेट
मुरादाबाद। पोस्टमार्टम में महिला की जांघ में 315 बोर की बुलेट फंसी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, बुलेट महिला की आंतों को चीरते हुए जांघ में जाकर फंस गई थी। गोली लगने से अधिक खून बह जाने की वजह से महिला की मौत हुई थी।

महिला के दो बेटे और एक बेटी
मुरादाबाद। हर्ष फायरिंग में जान गंवाने वाली महिला रुमालो देवी के पति रामगोपाल सिंह पीतल फर्म में नौकरी करते हैं। दो बेटे सोनू और मोनू हैं जबकि एक बेटी आशा की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed