फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   indian railway started maharaja express for wedding

ट्रेन में हर रस्म करेंगे दूल्हा-दुल्हन और बाराती

Sun, 16 Oct 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 16 Oct 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
indian railway started maharaja express for wedding
Maharaja Express - फोटो : Maharaja Express
अब दूल्हा-दुल्हन चलती ट्रेन में भी सात फेरे ले सकेंगे। रेलवे अपने यात्रियों को जीवन के सबसे अनूठे अनुभव का मौका देने जा रहा है। अभी तक ट्रेन में रायल सवारी करने को मिलती है। लेकिन इससे आगे बढ़ते हुए वेडिंग आॅन व्हील नाम से स्कीम शुरू की गई है।
विज्ञापन


इसमें चलती ट्रेन में शादी का अनुभव लेने के लिए ट्रेन बुक कराई जा सकती है। शादी के लिए बुक होने वाली ट्रेन का इंटीरियर भी फाइव स्टार होटल के दर्जे से कम नहीं होगा। शादी के लिए ट्रेन आठ दिन के लिए बुक होगी। इसमें दूल्हा दुल्हन ही नहीं बल्कि उनका परिवार और रिश्तेदार भी साथ रहेंगे और शादी के साथ भारत भ्रमण का भी आनंद उठाया जा सकेगा।
विज्ञापन

 
अभी तक शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा दुल्हन हवा में एक दूसरे को वेडिंग रिंग पहनाते थे। जीवन के सबसे अहम पलों को यादगार बनाने के लिए कोई समुद्र में जहाज पर शादी रचाता था तो कोई हेलीकाप्टर से दुल्हन लेने पहुंचता था। रेलवे ने इस सबसे आगे निकलते हुए भारत में अनूठी और यादगार शादी के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत ट्रेन में भी शादी की रस्में पूरी हो सकेंगी। जीवन भर याद रहने वाली शादी की रस्म के लिए ट्रेन आईआरसीटीसी से बुक कराई जा सकती है। बुकिंग के बाद आईआरसीटीसी ट्रेन के साथ सारे इंतजाम करेगा। इसमें पैलेस ऑन व्हील की तर्ज पर महाराजा एक्सप्रेस उपलब्ध कराई जाएगी। शादी के फेरे से लेकर खाने पीने तक की व्यवस्था होगी।
 
इसके साथ ही ट्रेन देश के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेगी। इस स्पेशल ट्रेन का प्रमुख बड़े स्टेशनों पर ठहराव भी होगा। जिससे वहां बाजारों की खरीददारी का आनंद भी उठा सकेंगे। ये टूर आठ दिन का रहेगा। इसमें वेडिंग प्लानर रेलवे की ओर से होगा, अगर बुकिंग कराने वाले चाहें तो अपनी सुविधा के अनुसार प्रोग्राम बना सकते हैं।


इस ट्रेन के रूट में लखनऊ को भी शामिल किया गया है। ऐसे में यदि ट्रेन दिल्ली से बुक होती है और लखनऊ के रास्ते आगे जाती है तो मुरादाबाद होकर भी गुजरेगी। शादी वाले परिवार अपने रिश्तेदारों को प्रमुख स्टेशनों से आमंत्रित भी कर सकते हैं। इस ट्रेन में 88 यात्रियों के लिए इंतजाम होगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर इसकी विस्तृत जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed