IND vs NZ CT 2025 Final: 'भारत अच्छा खेलेगा और चैंपियंस ट्रॉफी जीतेगा', मोहम्मद शमी के परिजन कर रहे दुआ
यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है।
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। 25 साल बाद एक बार फिर यह दोनों टीमें आईसीसी के सीमित ओवर प्रारूप के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने हैं। यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मैच खेला जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह फाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू हुआ। देश के क्रिकेट फैंस टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं कर रहे हैं।
'हमें पूरा विश्वास है कि भारत ट्रॉफी जीतेगा'
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भाभी नूर सबा ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि शमी अधिक से अधिक विकेट लेंगे और अपने देश और अपने गांव को गौरवान्वित करेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि भारत ट्रॉफी जीतेगा। हमने गांव में बड़ी स्क्रीन लगाई हैं और लोग बहुत उत्साहित हैं।"
#WATCH | Uttar Pradesh: Noor Saba, sister-in-law of Indian pacer Mohammed Shami, says, "I hope Shami takes as many wickets as possible and makes his country and his village proud. We are sure India is going to lift the Trophy. We have installed big screens in the village and the… https://t.co/nku1IOaytV pic.twitter.com/He41nbPLso
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 9, 2025
मोहम्मद शमी के चचेरे भाई डॉ. फैयाज ने कहा, "हमने आज टीम इंडिया के लिए दुआ की है। हमें उम्मीद है कि भारत अच्छा खेलेगा और चैंपियंस ट्रॉफी जीतेगा। मुझे 100% यकीन है कि भारत आज जीतेगा।"
#WATCH | Uttar Pradesh: Dr Fayyaz, cousin of Indian pacer Mohammed Shami, says, "We have prayed for Team India today. We hope India plays really well and wins the Champions Trophy. I am 100% sure India will win today..." https://t.co/nku1IOaytV pic.twitter.com/MuzkSBIISe
— ANI (@ANI) March 9, 2025
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के चचेरे भाई डॉ. मुमताज ने कहा, "हमने दुआ की, हमें उम्मीद है कि भारत अच्छा खेलेगा और आज न्यूजीलैंड को हराएगा। मुझे उम्मीद है कि मोहम्मद शमी अच्छा खेलेंगे।" क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी के बयान पर उन्होंने कहा, "उन्हें ऐसा कुछ नहीं कहना चाहिए था। शमी बिल्कुल भी ध्यान नहीं देंगे। इन सबका उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।"
#WATCH | Uttar Pradesh: Dr Mumtaz, cousin of Indian pacer Mohammed Shami, says, "We offered prayers, we hope India plays really well and beat New Zealand today. I hope Mohammed Shami plays well."
— ANI (@ANI) March 9, 2025
On Maulana Shahabuddin Razvi Barelvi's statement on cricketer Mohammed Shami, he… https://t.co/nku1IOaytV pic.twitter.com/c0iFrYRbbZ
बता दें कि यह दूसरी बार है जब भारत और न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आमने-सामने हैं। इससे पहले साल 2000 में न्यूजीलैंड ने भारत को खिताबी मुकाबले में चार विकेट से हराकर अपना पहला आईसीसी खिताब जीता था। ब्लैक कैप्स उस उपलब्धि को दोहराना चाहेगा, जबकि भारत उस नुकसान का बदला लेने के लिए उत्सुक होगा।
तब नैरोबी में खेले गए फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 264 रन बनाए थे। कप्तान सौरव गांगुली ने 117 रन, सचिन तेंदुलकर ने 69 रन की पारी खेली थी। जवाब में स्टीफन फ्लेमिंग की न्यूजीलैंड टीम ने 49.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। क्रिस केयर्न्स ने नाबाद 102 रन और क्रिस हैरिस ने 46 रन की पारी खेली थी। रोजर ट्वोज ने 31 रन और नाथन एसल ने 37 रन बनाए थे।