फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   India-EU deal a major achievement for the handicraft sector: EPCH

Moradabad News: भारत-यूरोपीय संघ की डील हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धिः ईपीसीएच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
India-EU deal a major achievement for the handicraft sector: EPCH
मुरादाबाद। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते का स्वागत करते हुए इसे भारतीय हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए मील का पत्थर करार दिया है। ईपीसीएच का कहना है कि यह समझौता यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों के बाजारों में भारतीय निर्यात की पहुंच को मजबूत करेगा और नए यूरोपीय बाजारों के द्वार खोलेगा। इसमें आर्ट मेटलवेयर, वुडक्राफ्ट, टेक्सटाइल आधारित हैंडीक्राफ्ट, फैशन ज्वेलरी, लाइफस्टाइल एक्सेसरीज और जीआई उत्पाद शामिल हैं जिनकी यूरोप में पहले से अच्छी मांग है।
विज्ञापन

ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने कहा कि यूरोपीय संघ भारतीय हस्तशिल्प का एक प्रमुख बाजार है। वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान यूरोपीय संघ को 7309 करोड़ रुपये का हस्तशिल्प निर्यात हुआ जो भारत के कुल हस्तशिल्प निर्यात का 20 प्रतिशत से अधिक है। एफटीए लागू होने के बाद इसमें और भी वृद्धि होगी। मुख्य संरक्षक और आईईएमएल के अध्यक्ष डॉ. राकेश ने कहा कि यह समझौता ऐसे समय में आया है जब भारतीय निर्यातक नए और अधिक मूल्य वाले बाजारों की तलाश में हैं। उपाध्यक्ष सागर मेहता और कार्यकारी निदेशक ने कहा कि यूरोपीय संघ एक हाई-वैल्यू बाजार है जहां गुणवत्ता, भरोसेमंद डिलीवरी और मानकों का पालन बेहद अहम है। डील से भारतीय शिल्प उद्यमों के लिए नए अवसर पैदा होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन


- डील से मुरादाबाद के उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार
मुरादाबाद। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेद उर रहमान ने डील का स्वागत किया और कहा कि इससे निर्यात आधारित उद्योगों के लिए नए अवसर के द्वार खुलेंगे। यूरोपीय संघ में टैरिफ कम होने से भारतीय उत्पादों की कीमतें यूरोपीय बाजार में पहले की तुलना में ज्यादा आकर्षक होंगी। इससे मुरादाबाद के मेटलवेयर, गिफ्ट आइटम्स और होम डेकोर उत्पादों की मांग बढ़ने की संभावना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed