फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In the presence of the minister, the MLA and the BJP leader are in Tu Tu-Main Main

मंत्री की मौजूदगी में विधायक और भाजपा नेता में तू तू-मैं मैं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
In the presence of the minister, the MLA and the BJP leader are in Tu Tu-Main Main
सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग लेते कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद जी मीटिंग के ?
मुरादाबाद। विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे मुरादाबाद मंडल के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद की मौजूदगी में बृहस्पतिवार की रात भाजपा विधायक रितेश गुप्ता और भाजपा ओबीसी मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन सिंह सैनी के बीच तू तू.मैं मैं हो गई। बात बढ़ी तो हंगामा हो गया। पुलिस अफसरों व मौजूद अन्य नेताओं ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में लोकनिर्माण विभाग के मंत्री एवं मुरादाबाद मंडल के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद बृहस्पतिवार रात दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे वह भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस के सभागार में मीटिंग कर रहे थे। उन्होंने सभी से कहा था कि वह अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं और सुझाव रखें। एक-एक कर पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रख रहे थे। इसी दौरान भाजपा नेता मनमोहन सिंह सैनी खड़े हो गए। उन्होंने लाइनपार क्षेत्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लाइनपार क्षेत्र के लोग भी विधायक, मेयर और सांसद चुनने में बड़ी भूमिका निभाते हैंए बावजूद इसके उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। एमडीए नक्शे पास नहीं कर रहा है। इस क्षेत्र को रेगुलर करना चाहिए। इसी बीच उन्होंने कहा कि विधायक और मेयर भी इसमें कोई मदद नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

ये बात सुनकर शहर विधायक रितेश गुप्ता भी अपनी सीट से खड़े हो गए और बोले कि मनमोहन सिंह सैनी को विधायक या मेयर पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तू तू.मैं मैं हो गई। मीटिंग में हंगामा होने पर विधायक के समर्थक भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद डीएम और एसएसपी ने मामला शांत कराने के बाद मनमोहन सिंह सैनी को दूसरे कक्ष में बैठा दियाए जबकि विधायक और उनके समर्थक वहां से चले गए। मीटिंग खत्म होने के बाद मनमोहन सिंह सैनी ने मंत्री जितिन प्रसाद से अलग में बात की और उन्होंने अपना पक्ष रखा। बाहर आने पर मनमोहन सिंह सैनी ने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं है।
भाजपा नेता सैनी पहले बोले, मेरे ऊपर हुआ जानलेवा हमला, की गई पिटाई
दूंगा तहरीर, मंत्री से मिलकर बदले सुर, कहा, सब अफ वाहें, नहीं हुई पिटाई
मुरादाबाद। भाजपा नेता मनमोहन सिंह सैनी ने पहले तो कहा कि उनके साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की। उन पर जानलेवा हमला किया गया है। वह इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे। मनमोहन सिंह का एक वीडियो भी वायरल हुआ। सर्किट हाउस में मीटिंग खत्म होने के बाद प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद से मनमोहन सिंह ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद कक्ष से बाहर निकले मनमोहन सिंह के सुर बदल गए। उन्होंने कहा कि उनके साथ कोई विवाद नहीं हुआ है। सब अफवाहें हैं। मेरी पिटाई नहीं हुई। ब्यूरो
सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की मीटिंग ले रहे थे। गलतफहमी के चलते मामूली विवाद हो गया था। बैठकर मामले को निपटा लिया जाएगा।

रितेश गुप्ता, भाजपा विधायक
मेरे साथ मारपीट की अफवाह उड़ाई गई है। मारपीट की कोई घटना नहीं हुई। भाजपा बड़ा परिवार है। परिवार में छोटी मोटी चीजें होती रहती हैं।
मनमोहन सिंह सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा ओबीसी मोर्चा

सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग लेते कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद जी मीटिंग के ?

सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग लेते कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद जी मीटिंग के ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed