फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In the investigation of 99 thousand samples, the woman came under the influence of corona

99 हजार सैंपलों की जांच में महिला पर आई कोरोना की आंच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
In the investigation of 99 thousand samples, the woman came under the influence of corona
मुरादाबाद। करीब 99 हजार सैंपलों की जांच में एक महिला पर कोरोना की आंच आ गई। महीनेभर बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। पांच दिन पहले राजस्थान के माउंट आबू से लौटी महिला कोरोना संक्रमित पाई गईं।
विज्ञापन

महिला को होम आइसोलेशन में रखा गया है। बुधवार को महिला के संपर्क में आने वालों का सैंपल कराया जाएगा।
जिले में पांच सितंबर को कोरोना का आखिरी केस मिला था। जो एक छात्रा थी। तीन दिन बाद छात्रा की रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। आठ सितंबर को कोरोना के सक्रिय मरीजों की चेन टूट गई थी। जिले में एक्टिव केस जीरो हो गए। पांच सितंबर से चार अक्तूबर के बीच जिले में करीब 99691 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। लेकिन महीनेभर बाद मंगलवार को शून्य की चेन टूट गई। शहर की 64 वर्षीय महिला 14 सितंबर को माउंट आबू गई थीं।
विज्ञापन

जहां से वह तीस सितंबर को लौटीं। सोमवार को उन्होंने निजी लैब में कोविड टेस्ट कराया। मंगलवार को उनकी रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव निकलीं। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि महिला में कोरोना के लक्षण नहीं थे। वह स्वस्थ हैं। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। बुधवार को महिला के संपर्क में रहे लोगों का सैंपल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed