फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In the evening full of songs, doctors spread the magic of notes

गीतों भरी शाम में डॉक्टरों ने बिखेरा सुरों का जादू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
In the evening full of songs, doctors spread the magic of notes
मुरादाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मुरादाबाद शाखा में गीतों भरी शाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डॉक्टर्स ने अपनी सुरों का जादू बिखेरा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आंजनेय कुुमार सिंह ने भी गीत सुनाकर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को आईएमए भवन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने गीतों की शाम कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें शहर के चिकित्सक और गण्यमान्य लोग शामिल हुए । संगीत की इस महफिल में डॉक्टरों ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाए। आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर गोपेश मल्होत्रा ने मुसाफिर में हूं, में यारों ना घर है ना ठिकाना सुनाया। डॉ मनोज सक्सेना ने आने वाले कल जाने वाला है सुनाकर लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

डॉ चंद्रशेखर ने ये मोह ,मोह के धागे, डॉ दीपाली वर्मा ने बिंदिया चमकेगी चूढ़ी खनकेगी, डॉ शिल्पा ने आईये मेहरबां शौक से लीजिए प्यार के इम्तिहान, डॉ राजीव शर्मा ने तौबा ये मतवाली चाल गीत सुनाकर सबका मन मोह लिया। डॉ. अमित रस्तोगी ने मेरे महबूब कयामत होगी गीत सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने मैने शायद तुम्हें पहले कहीं देखा है, सुनाया तो हॉल में तालियां गूंज उठी। उन्होंने अच्छे आयोजन के लिए आईएमए टीम को बधाई दी। कार्यक्रम में डीआईजी शलभ माथुर, और एसएसपी बबलू सिंह भी शामिल हुए। मंडलायुुक्त ने डॉ. नितिन बत्रा को कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों के इलाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यस्तरीय डॉक्टर बीसी रॉय पुरस्कार से सम्मानित किया। डॉ नितिन बत्रा के योगदान की सराहना की। आईएमए मुरादाबाद शाखा के अध्यक्ष डॉ. गोपेश मेहरोत्रा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन प्रो.डॉ पूनम सिंह ने किया। इस दौरान डॉ विनय गुप्ता, डॉ राकेश कुमार, डॉ राजेश सिंह, डॉ मनोज सक्सेना, डॉ अरुण चुग, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed