फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In the domestic dispute, the young man closed the room from inside and cut the vein of his hand, death

कमरा बंद कर युवक ने काटी हाथ की नस, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
In the domestic dispute, the young man closed the room from inside and cut the vein of his hand, death
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में बुधवार रात एक युवक ने अपने हाथ की नस काट ली। वो रात भर कमरे में ही पड़ा रहा। गुरुवार सुबह परिजनों ने दरवाजा खुलवाया तो इस घटना की जानकारी हो सकी। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अधिक खून बह जाने की वजह से उसकी मौत हुई है। आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। युवक की पत्नी अपनी दोनों बेटियों को लेकर मायके चली गई थी।
विज्ञापन

हाथ की नस काट कर आत्महत्या करने वाला युवक शुभम भारद्वाज (30) अपने परिवार के साथ कटघर के पीतल नगरी शिव गंगा नगर में रहता था। शुभम के पिता अजय शर्मा की तीन साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। शुभम के परिवार में पत्नी श्वेता और दो बेटियां पीहू और अक्षरा मां अल्पना शर्मा और एक बहन विदूषी है। शुभम के फूफा प्रवीण शंखधार के मुताबिक युवक की पत्नी दोनों बेटियों को लेकर मायके चली गई थी। युवक बुधवार रात को शराब पीकर घर लौटा था। वह अपने कमरे में सोने चला गया। रात में किसी समय उसने अपने बाएं हाथ की नस काट ली। गुरुवार सुबह आठ बजे तक उसने दरवाजा नहीं खोला था। तब उसकी मां आवाज दी। किसी तरह शुभम ने अंदर से दरवाजा खोला। उसके हाथ से खून बह रहा था। कमरे और बेड पर भी खून फैला हुआ था। यह देख कर मां ने चीख निकल गई। इसके बाद आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजन युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। पीएम रिपोर्ट से पता चला कि अधिक खून बह जाने की वजह से मौत हुई है। परिवार के लोग अभी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। परिजनों से दोबारा पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

एक माह पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे मां- बेटे
परिवार के लोगों ने बताया कि एक माह पहले शुभम अपनी मां को बाइक से लेकर दिल्ली रोड से अपने घर लौट रहा था। लोकोशेड पुल के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में मां-बेटे घायल हो गए थे। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार कराने के बाद मां-बेटे घर चले गए थे। इस हादसे की वजह से युवक की नौकरी भी छूट गई थी। वह एक माह से बेरोजगार था। इसके अलावा पत्नी भी दोनों बेटियों को लेकर अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम ने किया था प्रेम विवाह
युवक के मामा ने बताया कि शुभम ने पीपलसाना निवासी श्वेता से प्रेम विवाह किया था। जिससे दो बेटियां हैं। अब श्वेता के पिता ने मझोला के कांशीराम नगर में मकान ले लिया है। श्वेता भी कांशीराम नगर में अपने पिता के घर रह रही थी।
छोटी बहन पीलीभीत में सरकारी शिक्षिका
शुभम की मां निजी स्कूल में शिक्षिका हैं, जबकि शुभम की छोटी बहन विदूषी इसी साल बेसिक शिक्षा विभाग में टीचर बनी हैं। विदूषी पीलीभीत में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed