फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In the boys' category, Mumbai Rockets defeated Pune Acers to win the title.

Moradabad News: बालक वर्ग में मुंबई रॉकेट्स टीम ने पुणे एसर्स को पराजित कर जीता खिताब

Tue, 30 Dec 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 30 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
In the boys' category, Mumbai Rockets defeated Pune Acers to win the title.
कुंदरकी। रविवार को कुंदरकी नगर स्थित किसान पब्लिक इंटर कॉलेज में किसान बैडमिंटन लीग का फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें बालिका वर्ग व बालक वर्ग अलग अलग रोमांचक मैच हुए।
विज्ञापन


किसान बैडमिंटन लीग में बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में मुंबई रॉकेट्स टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पुणे एसर्स टीम को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। मुंबई रोकेट्स की ओर से खिलाड़ी अरमान अली और फैजुल रहमान ने बेहतरीन तालमेल, तेज स्मैश और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में स्मृति मंधाना टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सावित्री बाई फुले टीम को पराजित कर विजेता बनीं। विजेता टीम की खिलाड़ी साहिबा और सानिया ने संयम, गति और शानदार खेल कौशल का परिचय दिया। पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए मुख्य अतिथि एवं समाजसेवी हशमत अली उस्मानी ने कहा कि खेलों से हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। पढ़ाई के साथ हमें समय निकल कर खेल भी खेलने चाहिए। संचालक आरिफ पाशा एडवोकेट ने कहा कि बालिकाएं भी हर क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। शिक्षा से लेकर खेल जगत में भी बालिकाओं ने अपना स्थान बनाया है। हर क्षेत्र में बालिकाएं व बालकों से आगे बढ़ती नजर आ रही हैं। हम सबको बालिकाओं की प्रगति में अच्छे मार्ग दर्शक की भूमिका निभानी होगी जिससे वो देश व समाज के विकास में अहम रोल अदा कर सके। विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रेफरी की भूमिका अम्बर रज़ा ने की जबकि कमेंट्री रियासत हुसैन काज़मी और नदीम खान ने संयुक्त कमेंट्री की। इस अवसर पर सभासद हाजी नजीर अहमद, रियायत खान, फहीम अहमद, इमरान खान, जावेद मुगल, आसिफ इकबाल, अफरोज पाशा, आसिफ हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed