फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   in second phase of corona vaccination 3300 health workers covered in moradabad

मुरादाबाद में 22 जनवरी को दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान, 3300 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
in second phase of corona vaccination 3300 health workers covered in moradabad
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में 22 जनवरी को 3300 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इस बार अस्पतालों की संख्या छह से बढ़ाकर 17 कर दी गई है। टीकाकरण के 33 सत्र होंगे। हर सत्र में 100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में छह केंद्रों पर 479 हेल्थ केयर वर्कर्स का कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। 600 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य था, लेकिन 121 स्वास्थ्य कर्मी केंद्रों पर नहीं पहुंचे। शासन ने अब 22 जनवरी को दूसरे चरण का टीकाकरण कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिले में 27 अस्पतालों में टीका लगाया जाएगा। इसमें 6 निजी अस्पताल शामिल हैं। इन अस्पतालों में टीकाकरण के 33 सत्र चलेंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को होने वाले टीकाकरण की तैयारी शुरू कर दी गई है। 28 और 29 जनवरी को भी इन्हीं स्थानों पर टीककरण के सत्र चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

किस अस्पताल में टीकाकरण के कितने सत्र होंगे
- जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, ब्राइट स्टार अस्पताल, कोठीवाल डेंटल, टाउन हॉल अर्बन पीएचसी, सिद्ध अस्पताल में टीकाकरण का एक-एक सत्र होंगे
- टीएमयू, ठाकुरद्वारा सीएचसी, विवेकानंद अस्पताल, बिलारी पीएचसी, कॉसमॉस अस्पताल, कांठ सीएचसी में टीकाकरण के दो-दो सत्र होंगे
- कुंदरकी पीएचसी, डिलारी पीएचसी, मूंढापांडे सीएचसी, भोजपुर पीएचसी, ताजपुर पीएचसी में टीकाकरण के तीन- तीन सत्र होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed