फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In moradabad 1524 people died in road accident last five years

यातायात नियमों की अनदेखी ने मुरादाबाद में पांच साल में लीं 1524 जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
In moradabad 1524 people died in road accident last five years
पंचायत भवन जिगर मंच से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह चेतना रथ को हरि झंडी दिखाते नगर विघायक रितेश गु - फोटो : CITY
मुरादाबाद। यातायात नियमों की अनदेखी लगातार हादसों को बढ़ाने के साथ ही 1524 जान ले चुकी है। हर साल सड़क हादसों की संख्या बढ़ रही है। इसके साथ ही मृतकों और घायलों का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। शासन की ओर से तमाम जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के बाद भी हम सतर्क नहीं हो रहे। सड़क पर चलते हुए न केवल खुद की लापरवाही भारी पढ़ सकती है, बल्कि सामने वाले ही लापरवाही को अनदेखा करना भी अपनी जान पर बन सकती है।
विज्ञापन

जिले में सड़क हादसों के बढ़ते ग्राफ के बीच सड़क सुरक्षा माह की शुरूआत हुई है। पंचायत भवन में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विधायक रितेश गुप्ता ने यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। परिवहन विभाग के अफसरों ने कहा कि यदि यातायात के नियमों का गंभीरता से पालन करें तो आधे से अधिक सड़क दुर्घटनाएं रोकी जा सकती हैं। इस मौके पर विधायक ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ को भी रवाना किया। विशिष्ठ अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर अमित कुमार आनंद, एसपी यातायात माजिद अवसार, आरटीओ प्रशासन आरआर सोनी, आरटीओ प्रवर्तन केपी गुप्ता ने कहा कि अक्सर लोग सड़कों पर जल्दबाजी के चक्कर में गलत दिशा में वाहन निकाल देते हैं। वाहन तेज दौड़ाते हैं। थोड़ा सा मुनाफा कमाने के लिए वाहन को ओवरलोड कर लेते हैं। यदि लापरवाही हादसों की वजह बनती है। कार्यक्रम में जिले के कई वाहन डीलर्स के अलावा एनसीसी कैडेट्स और स्कूल कालेजों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन

जिले में सड़क हादसों का ग्राफ
वर्ष दुर्घटनाएं मृतक घायल
2015 367 209 228
2016 545 281 392
2017 583 331 429
2018 571 337 488
2019 602 326 467
लॉकडाउन में भी गईं 117 जिंदगियां
एआरटीओ अंबुज ने बताया कि जिले में 2020 में लॉकडाउन के बावजूद जुलाई तक 193 सड़क दुर्घटनाएं हुईं थीं। इनमें 117 लोगों की मृत्यु हो गई थी। 148 लोग घायल हो चुके हैं। इस साल भी जिले में कई बडे़ सड़क हादसे हुए हैं। ऐसे में लोगों को वाहन चलाते और सड़क पर चलते समय यातायात के नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed