फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In-laws beat up married woman, report filed

Moradabad News: ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा, रिपोर्ट को तहरीर

Tue, 10 Mar 2026 11:56 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 10 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
In-laws beat up married woman, report filed
बिलारी। खाबरी अव्वल गांव निवासी विवाहिता के साथ ससुरालियों द्वारा दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करने को पुलिस को तहरीर दी गई है। खाबरी अव्वल निवासी छुट्टन सिंह की ओर से पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि उसने अपनी बेटी अंजलि की शादी चार मई 2025 को रामपुर जिले के थाना सैफनी अंतर्गत मियागंज गांव निवासी एक युवक के साथ की थी। अंजलि के ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते हैं। छुट्टन सिंह का आरोप है कि बीती आठ मार्च की रात्रि को मायके से नकदी न लाने से नाराज ससुरालियों ने अंजलि के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल अंजलि को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मिली शिकायत की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


रंजिश में पिता-पुत्र को पीटा, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

बिलारी। थाना क्षेत्र के सादिकपुर कलीजपुर गांव में रंजिशन एक ग्रामीण को तीन लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। सादिकपुर कलीजपुर गांव निवासी दिनेश की ओर से मंगलवार शाम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट कहा गया है कि वह सोमवार शाम गांव में हो रहा तमाशा देख रहा था तभी गांव निवासी विरोधी पक्ष के जितेंद्र व रोहित तथा उनके पिता रामगोपाल ने पुरानी रंजिश के चलते उसे देखकर गाली देने लगे। विरोध करने पर तीनों आरोपी उसे लाठी डंडे से पीटने लगे। बाद में जितेंद्र ने फरसा लाकर उसके सिर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर जब उसके माता-पिता बचाने आए तब उनके साथ भी मारपीट कर अभद्रता की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed