{"_id":"697134357b752ee1c3086cb4","slug":"in-kanth-dogs-attacked-and-injured-15-people-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-112089-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांठ में कुत्तों ने 15 लोगों को काटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांठ में कुत्तों ने 15 लोगों को काटकर किया घायल
विज्ञापन
कांठ। नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। यह लगातार महिलाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर उन्हें काटकर घायल कर रहे हैं।
बुधवार को भी सीएचसी में 15 ऐसे घायल पहुंचे, जिन्हें एंटी रैबीज वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। इसके अलावा 28 घायलों को दूसरी, तीसरी और चौथी डोज लगाई गई है।
आवारा कुत्तों के हमले से घायल गांव करनपुर के कार्तिक (9), फूलपुर मिठ्ठनपुर के वीर सिंह (60), उमरी कलां के रिहान (9), फरीदपुर भेंडी की अराध्या (8), सवाला के सुमित (19), ढाकी के शुभम (40), नंगला के नावेद (21), चंगेरी के आमीन (60), मलकपुर के रामचंद्र (64), कांठ निवासी अबार (6), उजैर (26), पैगम्बरपुर के अरमान (9), साकिब (17), गढ़ी के राज (26) और मकसूदपुर की रसूदा (12) बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ पहुंचे और एंटी रैबीज वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।
विज्ञापन
इसके अलावा पांच को दूसरी, 15 को तीसरी और आठ को एंटी रैबीज की चौथी डोज लगाई गई है। कुत्तों के आतंक से लोग भयभीत हैं। संवाद