फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In Gram Panchayat Daulara, the administrator had wrongly removed 3.46 lakhs

ग्राम पंचायत दौलरा में प्रशासक ने गलत ढंग से निकाले थे 3.46 लाख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
In Gram Panchayat Daulara, the administrator had wrongly removed 3.46 lakhs
मुरादाबाद। विकास खंड मूंढापांडे की ग्राम पंचायत दौलरा में प्रशासकों का कार्यकाल खतम हो जाने के बाद भी विभिन्न विकास कार्यों के नाम पर 3.46 लाख रुपये निकाले जाने का मामला जांच में सही पाया गया है। जिसे गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने पंचायत सचिव दयाराम और तत्कालीन प्रशासक चंद्रपाल सिंह को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अमर उजाला में प्रकाशित इस खबर के बाद जांच शुरू होने से महकमे में हड़कंप है।
विज्ञापन

पंचायतराज विभाग में पूर्व डीपीआरओ की तैनाती के समय विकास कार्यों के नाम पर जमकर अनियमितता बरती गई। प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद एडीओ पंचायत प्रशासक के रूप में कार्य करते रहे। इस दौैरान प्रशासकों ने आचार संहिता लागू होने के बावजूद विकास कार्य के नाम पर आनन-फानन जम कर धन निकाला था। यही नहीं प्रशासकों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी प्रशासक नियम विरुद्ध तरीके से धन निकालने में पीछे नहीं रहे थे। मूंढापांडे विकास खंड की ग्राम पंचायत दौलरा में भी ऐसा ही हुआ। वहां नवनिर्वाचित प्रधान की अगुवाई में 26 मई को शपथग्रहण हो जाने 27 मई को समितियों के गठन के साथ ही प्रशासकों का कार्यकाल पूरी तरह समाप्त हो गया था। लेकिन इसके बाद भी आठ जून को एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत सचिव ने बतौर प्रशासक की हैसियत से 3,46,875 रुपये वॉल पेंटिंग, सैनिटाइजर छिड़काव, फागिंग मशीन, सैनिटाइजर, सोलर लाइट और पंचायत भवन निर्माण के नाम पर निकाल लिये थे। अमर उजाला ने इस मामले को अपने छह अगस्तके अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने मामले की जांच की तो अमर उजाला की खबर पूरी तरह सत्य पाई गई। डीपीआरओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत दौलरा के पंचायत सचिव दयाराम तथा तत्कालीन प्रशासक चंद्रपाल सिंह को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इससे महकमे में हड़कंप है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दौलरा में प्रशासक द्वारा कार्यकाल खत्म हो जाने के बाद भी 3,46,875 रुपये निकालने का मामला अमर उजाला में प्रकाशित हुआ था। जिसका संज्ञान लेते हुए मामले की जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई। आरोपी पंचायत सचिव व तत्कालीन प्रशासक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक प्रियदर्शी, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed